फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Red alert for heavy rain in Dehradun tomorrow schools closed

Weather Alert: देहरादून में कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 09 Jul 2026 05:48 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: राजधानी देहरादून में कल से लगातार बारिश हो रही है। वहीं कल मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जाीर किया है। इसे देखते हुए स्कूल भी बंद रखे गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Red alert for heavy rain in Dehradun tomorrow schools closed
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं, देहरादून में कल भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन


उत्तराखंड में भारी बारिश: भूस्खलन से बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद, पिरान कलियर दरगाह परिसर में भरा पानी

विज्ञापन

देहरादून में कल स्कूल बंद

देहरादून में कल 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। भारी से अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी ने जारी आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को किया अलर्ट

 

राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।


रात से ही पुलिस टीमें नदी-नालों के किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क कर रही हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की जा रही है। पुलिस नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेज रही है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस का कहना है कि सभी थाना क्षेत्रों में टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed