{"_id":"6a4f861e0319146cbc0d53cc","slug":"rudraprayag-dispute-erupts-between-pilgrims-bound-for-hemkund-and-local-youths-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: हेमकुंड जा रहे यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने कराई सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: हेमकुंड जा रहे यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने कराई सुलह
Thu, 09 Jul 2026 05:02 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:02 PM IST
सार
बाइक सवार यात्री और स्थानीय वाहन में सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआती विवाद के बाद यात्री आगे निकल गए, लेकिन पीछे आ रहे उनके साथियों और स्थानीय युवकों के बीच फिर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिलणी के समीप बुधवार देर शाम हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे बाइक सवार यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप पंत ने बताया कि बाइक सवार यात्री और स्थानीय वाहन में सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआती विवाद के बाद यात्री आगे निकल गए, लेकिन पीछे आ रहे उनके साथियों और स्थानीय युवकों के बीच फिर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
Uttarkashi: मानसून की दस्तक के साथ सुस्त पड़ी गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा, आंकड़ा घटकर हजार के आसपास पहुंच गया
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने गले मिलकर आपसी सहमति से विवाद समाप्त किया। इसके बाद यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।