उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है। कई राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद हैं। वहीं हरिद्वार और रुड़की में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उत्तराखंड में भारी बारिश: भूस्खलन से बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद, पिरान कलियर दरगाह परिसर में भरा पानी
लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड के कई प्रमुख मार्ग बाधित हैं। जगह-जगह मलबा आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरासू में रॉक फॉल से बदरीनाथ हाईवे बंद
चमोली जिले के फरासू स्लाइड जोन में लगातार हो रहे रॉक फॉल के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते सुरक्षा के मद्देनजर यातायात रोक दिया गया है। एनएच की मशीनें मलबा हटाने में लगी हैं, लेकिन रॉक फॉल जारी रहने से मार्ग नहीं खुल सका है। प्रशासन ने फिलहाल देवलगढ़-चमधार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।
#WATCH | Uttarakhand | Water level in River Ganga rises in Rishikesh after continuous rainfall in the city pic.twitter.com/yZ3lQDivMX
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2026
पिरान कलियर दरगाह परिसर में भरा पानी, श्रद्धालुओं में नाराजगी
हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद दरगाह साबिर पाक परिसर, बाजारों और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मजार की ओर पानी बढ़ने पर श्रद्धालुओं ने रेत से भरे कट्टे लगाकर पानी को रोका। लोगों ने नालों की सफाई नहीं होने और अतिक्रमण को जलभराव का कारण बताते हुए स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दरगाह प्रबंधन को नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
रुड़की में घरों-दुकानों में घुसा पानी, लोग परेशान
रुड़की में बुधवार देर रात से हुई लगातार बारिश के कारण रामपुर और महिग्रान मोहल्लों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। लोगों को घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव से लोगों को आवाजाही में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: भारी बारिश का अलर्ट, उत्तरकाशी में पांच गांवों का संपर्क संकट, प्रदेश में 70 मार्ग बंद
लंढौरा में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
लगातार दो दिनों की बारिश के बाद लंढौरा कस्बे के अंबेडकर कॉलोनी, पठानान, गुर्जरवाड़ा और माता हसन वाला बाग समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। मुख्य सड़कें और गलियां भी जलमग्न रहीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी जल निकासी व्यवस्था और राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है।