सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Food poisoning outbreak at Shaurya Sankalp Camp in Itarsi; 5 students fall ill, one in critical condition

MP: इटारसी के सरकारी ट्रेनिंग कैंप में खाद्य विषाक्तता पर हंगामा, खाना खाते ही बिगड़ी पांच छात्रों की तबीयत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 11:13 AM IST
Food poisoning outbreak at Shaurya Sankalp Camp in Itarsi; 5 students fall ill, one in critical condition

नर्मदापुरम के इटारसी में संचालित मध्य प्रदेश सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेना, पुलिस, होमगार्ड और पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी कर रहे ओबीसी छात्र-छात्राओं के 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में रविवार रात खाना खाने के बाद अचानक पांच छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को तेज उल्टियां, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत होने लगी, जिससे पूरे कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छात्रों की हालत बिगड़ते ही कैंप प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए और सभी को तत्काल शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के दौरान फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण मिलने की पुष्टि की। चार छात्रों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भर्ती कर इलाज जारी रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, इटारसी के शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय परिसर में पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए यह विशेष प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। यहां युवाओं को सेना, पुलिस, होमगार्ड और पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी कराई जा रही है। आरोप है कि कैंप में पिछले कई दिनों से छात्रों को खराब और घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा था। छात्रों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत भी की थी, लेकिन किसी ने इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- त्विषा केस में आज बड़ा न्यायिक दिनः सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट और जिला अदालत तक सुनवाई, मौत की मिस्ट्री पर घमासान

रविवार रात भोजन करने के कुछ देर बाद रीतेश यादव, विवेक गौर, रोहित यादव, विवेक केवट और जतिन पटवा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को लगातार उल्टियां होने लगीं और पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। घटना के बाद छात्रों और उनके परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. विकास जेतपुरिया ने बताया कि सभी छात्रों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए थे और उनका उपचार किया गया। अब इस पूरे मामले ने सरकारी प्रशिक्षण शिविरों की व्यवस्थाओं और भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: नर्सिंग स्टाफ अंजलि शर्मा का हत्यारोपी सूफियान गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

24 May 2026

Lakhimpur Kheri: सड़क पर अचानक कार के सामने आया बाघ, सहमे लोग; देखें वीडियो

24 May 2026

Sports: लखीमपुर खीरी में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

24 May 2026

Bareilly: शहर के वार्ड-22 में संवाद कार्यक्रम का आयोजन, लोगों ने बताईं इलाके की समस्याएं

24 May 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में पालतू कुत्ते ने युवक पर किया हमला, एक मिनट तक नोचता रहा

24 May 2026
विज्ञापन

लाखों खर्चें करने के बाद, 24 मीटर सेक्टर रोड के लिए तरस रहे हैं लोग

24 May 2026

गुरुग्राम: आशियारा के आवंटियों ने प्रोजेक्ट साइट पर किया प्रदर्शन

24 May 2026
विज्ञापन

लीकेज के कारण चौथी बार धंसी सड़क

24 May 2026

राजकीय विद्यालय के खिलाड़ियों का शतरंज में शानदार प्रदर्शन

24 May 2026

बाथरूम में मिला बुजुर्ग महिला का शव, बंधे थे हाथ-पांव और मुंह में ठूंसा था कपड़ा

24 May 2026

Bijnor: महिला चिकित्सक की वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, वसूली रकम, भाजपा के दो नेताओं पार्टी से निष्कासित करने की उठी मांग

24 May 2026

Baghpat: पार्श्वनाथ पद्मावती धाम जैन मंदिर हुई मां पद्मवाती की भक्ति आराधना

24 May 2026

Meerut: गजरोली में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, नंगली ने कुन्हेड़ा को हराया

24 May 2026

Meerut: शास्त्रीय संगीत की धुन से गूंजा पटेल मंडप, श्रोताओं ने खूब की वाहवाही

24 May 2026

बकरीद नजदीक, पशु बाजार गुलजार, 14 हजार का बकरा मिल रहा 20 हजार में

24 May 2026

अतरौली की मढ़ौली चौकी पर पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात लुटेरे ढेर

24 May 2026

तकनीकी खराबी आने पर अलीगढ़ में गांव चंगेरी के खाली खेत में एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग

24 May 2026

टोल बचाने को परास बरीपाल रोड से निकल रहे भारी वाहन, बांट रहे मौत

24 May 2026

राजपुरा में नहर में डूबने से तीन बच्चों की मौत

24 May 2026

Kotputli-Behror: सीज अवैध पटाखा फैक्टरी में फिर लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

24 May 2026

सेक्टर 52ए में स्ट्रीट लाइटों के अभाव से खतरा

24 May 2026

Rudraprayag: हेस्को की ओर से केदारघाटी मनन पर कार्यशाला का आयोजन, आर्थिकी, स्वरोजगार, पर्यटन व सांस्कृतिक पर हुआ मंथन

24 May 2026

हरदोई: चार कारों से ले जाई जा रही शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार

24 May 2026

VIDEO: एसएन की ओपीडी में लगे एसी, मरीजों को मिलेगी ठंडक

24 May 2026

VIDEO: मानदेय आया, अब कार्य पर लौटेंगे संविदाकर्मी

24 May 2026

VIDEO: नकली दवाओं के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, लखनऊ की टीम ने तीन दिन की जांच; 18 मेडिकल स्टोरों से 23 लाख की दवा जब्त

24 May 2026

Jagdalpur: ग्रामीणों ने पकड़ी लौह अयस्क तस्करी, वन विभाग 24 घंटे बाद भी नहीं बता पाया ट्रक मालिक कौन

24 May 2026

Jhalawar: एक बस में निकला प्रशासनिक काफिला, झालावाड़ प्रशासन ने दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

24 May 2026

गंगा किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में कर रहे मछलियों का शिकार

24 May 2026

VIDEO: हरिद्वार में सीएम धामी ने किया नव निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण

24 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed