{"_id":"6a4e3b6779229789be075100","slug":"rajasthan-news-nia-conducts-raid-at-zeeshan-s-jodhpur-home-in-alleged-isis-online-network-investigation-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ऑनलाइन आतंकी गतिविधियों के खिलाफ NIA का तगड़ा एक्शन, जोधपुर में ISIS हैंडलर जीशान के घर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ऑनलाइन आतंकी गतिविधियों के खिलाफ NIA का तगड़ा एक्शन, जोधपुर में ISIS हैंडलर जीशान के घर छापा मारा
Wed, 08 Jul 2026 05:28 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:28 PM IST
सार
ऑनलाइन कट्टरपंथी गतिविधियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने देशव्यापी अभियान चलाते हुए राजस्थान सहित 10 राज्यों में छापेमारी की। जोधपुर में कार्रवाई के दौरान एनआईए ने आरोपी जीशान के घर से अहम जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन
छापे की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिबंधित आतंकी संगठनों ISIS और AQIS से जुड़ी कथित ऑनलाइन कट्टरपंथी गतिविधियों की जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को देशभर में बड़ा अभियान चलाया। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली सहित 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 20 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इसी अभियान के तहत जोधपुर में आरोपी जीशान के घर करीब चार घंटे तक तलाशी ली गई और उसकी बुलेट मोटर साइकिल जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में एनआईए अधिकारियों ने बैंक लेन-देन, खर्चों और हाल के महीनों में घर आने-जाने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई। एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur Crime News: जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10-15 लोगों ने घर से बुलाकर लाठी-सरियों से किया हमला
विज्ञापन
जांच एजेंसियों के अनुसार 19 वर्षीय जीशान को इसी वर्ष 24 मार्च को आंध्रप्रदेश एटीएस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जोधपुर से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर आकर्षित करने और उन्हें आतंकी नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास करता था।
पुलिस के अनुसार जीशान कथित तौर पर BENX नाम से एक ऑनलाइन कट्टरपंथी समूह संचालित करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस समूह का एडमिन बनने के लिए उसने एक ऑनलाइन परीक्षा पास की थी। इसके बाद उसे कथित तौर पर ISIS से संबंधित प्रचार सामग्री सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह देश के विभिन्न हिस्सों के युवाओं से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ने की कोशिश करता था।
सदर बाजार थाना प्रभारी मानक राम बिश्नोई ने बताया कि मार्च में आंध्रप्रदेश एटीएस ने जीशान को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में मामले की जांच एनआईए कर रही है। बुधवार को एजेंसी ने उसके घर की तलाशी लेने के साथ उसकी बुलेट मोटर साइकिल भी जब्त की है। साथ ही डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच जारी है।