{"_id":"6a4dd357b1edf3f7b607241f","slug":"85-year-old-mother-had-no-money-for-sons-last-rites-jaipur-civic-body-stepped-in-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4478556-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा छिना तो बेबस हुई 85 साल की मां: बेटे के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 'दूत' बनकर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा छिना तो बेबस हुई 85 साल की मां: बेटे के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 'दूत' बनकर पहुंचे अधिकारी
Wed, 08 Jul 2026 12:10 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:10 PM IST
सार
जयपुर के रामगंज बाजार में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद उसकी 85 वर्षीय मां के पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे। सूचना मिलने पर नगर निगम जयपुर के किशनपोल जोन ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई और वृद्धा के लिए राशन भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
नगर निगम ने बढ़ाया मदद का हाथ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के रामगंज बाजार क्षेत्र में रहने वाली 85 वर्षीय वृद्ध महिला के लिए उस समय दुख और बेबसी की घड़ी आ गई, जब उनके 56 वर्षीय बेटे का निधन हो गया। आर्थिक तंगी के कारण उनके पास अंतिम संस्कार कराने तक के लिए पैसे नहीं थे और परिवार में कोई निकट संबंधी भी मौजूद नहीं था। ऐसे कठिन समय में नगर निगम जयपुर के किशनपोल जोन ने आगे बढ़कर न केवल अंतिम संस्कार की व्यवस्था की, बल्कि वृद्धा के भोजन की भी चिंता की।
सम्मानपूर्वक कराया बेटे का अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक नागरिक ने नगर निगम को सूचना दी कि रामगंज बाजार स्थित एक मकान में 56 वर्षीय व्यक्ति का निधन हो गया है। सूचना मिलते ही किशनपोल जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि मृतक की देखभाल करने वाली उसकी 85 वर्षीय मां आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने तत्काल आवश्यक पुलिस प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद निगम की गैराज शाखा से वाहन उपलब्ध कराकर पार्थिव शरीर को आदर्श नगर श्मशान घाट पहुंचाया गया, जहां पूरे हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया।
दैनिक आवश्यकताओं के लिए परेशान न होना पड़े
किशनपोल जोन के उपायुक्त पवन मीणा ने बताया कि नगर निगम का दायित्व केवल नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना भी है। इसी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत निगम ने अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था अपने स्तर पर कराई। नगर निगम ने वृद्धा की आगे की जरूरतों का भी ध्यान रखा। उन्हें तत्काल राहत देने के लिए आगामी दिनों के भोजन हेतु राशन उपलब्ध कराया गया, ताकि उन्हें दैनिक आवश्यकताओं के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Jaipur News : जयपुर में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर छापा, 53 हजार से ज्यादा कैन सीज
नगर निगम जयपुर का कहना है कि मानवीय संवेदनाएं और सामाजिक सरोकार उसकी कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। भविष्य में भी जरूरतमंद और असहाय परिवारों को संकट की घड़ी में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।