फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Man Beaten to Death After Being Lured From Home, Hunt on for Accused

Jaipur Crime News:जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 10-15 लोगों ने घर से बुलाकर लाठी-सरियों से किया हमला

Wed, 08 Jul 2026 03:09 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 08 Jul 2026 03:09 PM IST
सार

जयपुर के आमेर में 30 वर्षीय युवक वसीम खान की कथित तौर पर लाठी-सरियों से बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jaipur Man Beaten to Death After Being Lured From Home, Hunt on for Accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। आरोप है कि 10 से 15 बदमाश युवक को घर से बुलाकर ले गए और लाठी-सरियों से बुरी तरह हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे आमेर के काजीवाड़ा इलाके में हुई। मृतक की पहचान वसीम खान (30) पुत्र अशरफ के रूप में हुई है, जो नगीनों का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी वसीम को किसी काम के बहाने घर से बुलाकर अबूजार मस्जिद के पास ले गए, जहां उसके साथ लाठी-सरियों से मारपीट की गई। इसके बाद उसे पास के एक खेत और फिर एक फार्महाउस ले जाकर दोबारा पीटा गया।
विज्ञापन

यह भी पढें- सहारा छिना तो बेबस हुई 85 साल की मां: बेटे के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 'दूत' बनकर पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि शाम करीब सात बजे आरोपी गंभीर हालत में वसीम को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आने पर परिजन उसे आमेर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया है। परिजनों ने अखलाक, माहिर, बबलू, अज्जू, ईशान, सुका और सोहेल समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मृतक के पिता अशरफ का आरोप है कि दो-तीन दिन पहले भी इन्हीं लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए। उन्होंने किसी भी प्रकार की आपसी रंजिश से इनकार किया है।


वहीं मृतक के भाई मोहम्मद रईस ने बताया कि आरोपियों ने किसी काम का बहाना बनाकर वसीम को घर से बुलाया और इतनी बेरहमी से पीटा कि वह दर्द नहीं सह सका और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आमेर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। बुधवार को एसएमएस अस्पताल में वसीम का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed