फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Road Tragedy: District Administration Sets Up 7-Member Inquiry Committee

Jaipur Trailer Accident: जयपुर ट्रेलर हादसे की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित, पांच दिन में मांगी रिपोर्ट

Wed, 08 Jul 2026 07:18 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 08 Jul 2026 07:18 AM IST
सार

जयपुर के कमला नेहरू नगर ट्रेलर हादसे की जांच के लिए जिला प्रशासन ने सात सदस्यीय समिति गठित की है। समिति दुर्घटना के कारणों की जांच कर पांच कार्यदिवस में रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
Jaipur Road Tragedy: District Administration Sets Up 7-Member Inquiry Committee
जयपुर श्याम नगर एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र स्थित 200 फीट बाईपास पर कमला नेहरू नगर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की जांच के लिए जिला प्रशासन ने सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार को कुचल दिया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी।

विज्ञापन

जिला कलक्टर संदेश नायक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर-दक्षिण) को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात-दक्षिण) समिति के सदस्य सचिव होंगे।

विज्ञापन

समिति में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (जयपुर प्रथम), अधीक्षण अभियंता (सार्वजनिक निर्माण विभाग), कार्यकारी निदेशक (प्रशासन), राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, परियोजना निदेशक (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई) और विशेषाधिकारी, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan News: राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार कब? अमित शाह के साथ मंत्रियों की बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल

जिला प्रशासन ने समिति को दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करने, विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करने, राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान आई चुनौतियों का आकलन करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुझाव देने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर ने समिति को सभी पहलुओं की जांच कर पांच कार्यदिवस के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट एवं सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समिति की रिपोर्ट के आधार पर दुर्घटना की जिम्मेदारी तय करने और सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाने की संभावना है।

यहां हादसों की बड़ी वजह यह भी
दुर्घटनास्थल की सबसे बड़ी खामी हीरापुरा पुलिया से होटल हाईवे किंग तक करीब 100 मीटर तक डिवाइडर का नहीं होना है। इस कारण पुलिया से उतरते ही वाहन गलत तरीके से यू-टर्न लेते हैं और मुख्य हाईवे, सर्विस रोड तथा हीरापुरा चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक एक-दूसरे को क्रॉस करता है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।



स्थिति को और गंभीर बनाता है कि यहां केवल चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, लेकिन गलत यू-टर्न रोकने के लिए कोई अवरोध, पर्याप्त रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टिव साइन, ब्लिंकिंग लाइट या ऊंचा डिवाइडर नहीं है।

डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल ने बताया कि हीरापुरा पुलिया से होटल हाईवे किंग तक करीब 100 मीटर का डिवाइडर रहित हिस्सा गंभीर ट्रैफिक समस्या पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एनएचएआई को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही इस स्थान पर होने वाले गलत यू-टर्न को रोकने के लिए भी आवश्यक उपायों पर विचार किया जा रहा है।

 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed