सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man Arrives at Court Carrying a Sickle in His Bag and a Gun in His Hand, Declaring

Video: बैग में दराट, हाथ में बंदूक लेकर कोर्ट में पहुंचा व्यक्ति, पुलिस कर्मियों और एक महिला की मदद से किया काबू

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 25 May 2026 09:24 PM IST
Man Arrives at Court Carrying a Sickle in His Bag and a Gun in His Hand, Declaring
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति बैग में दराट और हाथ में दोनाली बंदूक लेकर अदालत परिसर में पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को देखकर बंदूक लोड कर ली और तैश में आकर शूट कर दूंगा कहने लगा। मौके पर मौजूद डीएसपी लीव रिजर्व, पुलिस कर्मियों और एक महिला की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पर काबू पाया गया। मामले में अदालत ने जिला पुलिस से कानून व्यवस्था को लेकर जवाब तलब भी किया कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। वहीं, देरशाम अदालत परिसर के गेट मेटल डिटेक्टर जिला पुलिस की ओर से लगाया गया है। इस घटना के दौरान सत्र न्यायधीश अपने चैंबर में बैठे थे। घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। डीएसपी लीव रिजर्व हरीश गुलेरिया सत्र न्यायालय से बाहर निकले तो उन्होंने अदालत परिसर में बेंच पर बैठे एक व्यक्ति को हाथ में दोनाली बंदूक के साथ देखा। आरोपी वहां तैनात होमगार्ड जवान से उलझ रहा था। जवान उससे हथियार जमा करवाने को कह रहा था लेकिन वह आनाकानी कर रहा था। आदर्श आचार संहिता के दौरान कोर्ट परिसर में हथियार देखकर डीएसपी ने तुरंत हस्तक्षेप किया और आरोपी को बंदूक सौंपने के लिए कहा। इस पर आरोपी अचानक भड़क गया और बंदूक ऊपर उठाते हुए कहने लगा कि हथियार लोड है। स्थिति भांपते हुए डीएसपी हरीश गुलेरिया, उनके पीएसओ और होमगार्ड जवान ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों के साथ जोरदार धक्का-मुक्की शुरू कर दी। काफी देर तक गुत्थमगुत्था चलता रहा और हाथापाई में पुलिस कर्मियों की वर्दियां तथा आरोपी के कपड़े तक फट गए। मौके पर मौजूद मक्कड़ पंचायत निवासी महिला निशा ठाकुर ने भी बीच-बचाव कर पुलिस की मदद की, जिसमें उन्हें भी चोटें आईं। बाद में पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया। आरोपी की पहचान रमन निवासी भोरंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी का एक मामला हमीरपुर कोर्ट में विचाराधीन है, हालांकि सोमवार को उस केस की सुनवाई निर्धारित नहीं थी। ऐसे में वह अदालत परिसर में हथियार लेकर क्यों पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गंगा दशहरा: बिठूर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था की डुबकी लगाकर किया दान-पुण्य

25 May 2026

फाजिल्का में 10.95 किलो हेरोइन बरामद, हैंड ग्रेनेड सहित चार आरोपी काबू

Pilibhit News: देरी से भरा गया डीजल, चार घंटे तक ठप रहा रोडवेज बसों का संचालन

25 May 2026

VIDEO: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, कछला घाट पर उमड़ी भीड़

25 May 2026

मैगलगंज में पुलिस मुठभेड़: दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडल और नकदी बरामद

25 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: भ्रष्टाचार के खिलाफ और सच की लड़ाई अंतिम सांस तक रहेगी जारी, निलंबित सिपाही ने लगाए गंभीर आरोप

25 May 2026

जनगणना में घर-घर जाकर पूछे जा रहे ये 34 सवाल, प्रगणक रुचि राघव से खास बातचीत

25 May 2026
विज्ञापन

बुलंदशहर के गंगावास पहाड़ में दो पक्षों चली जमकर लाठी

25 May 2026

हिसार: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले- काकरोच जनता पार्टी एक राजनीतिक अराजकता फैलाने की साजिश

25 May 2026

जांजगीर-चांपा: सड़क हादसों पर संगठनों की मांग, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाएं

25 May 2026

बेनियाबाग की बकरा मंडी बंद, स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने लगाया ताला; VIDEO

25 May 2026

Solan: पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने दिया धरना

25 May 2026

कानपुर: नौबस्ता हत्याकांड के बाद सूने पड़े घर, मृतकों के मकानों पर लटका मिला ताला

25 May 2026

CG News: 'मैं रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानता', मनेन्द्रगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बड़ा बयान

25 May 2026

Solan: पूर्व सैनिकों ने ट्विशा शर्मा मृत्यु मामले में उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

25 May 2026

Kullu: धार्मिक आयोजन से लौटे आदि ब्रह्मा खोखन, ढालपुर होकर देवालय के लिए रवाना हुए

25 May 2026

रोहतक: भालौठ गांव में फरवरी में खोदी गई सड़क अब तक नहीं बनी, सोनीपत रोड पर जाम से लोग बेहाल

25 May 2026

महोबा: नीट छात्रा दुष्कर्म मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, सभी नामजद हुए सलाखों के पीछे

25 May 2026

एमसीडी सदन की बैठक में AAP पार्षदों ने नीट परीक्षा का पेपर लीक मामले को लेकर किया हंगामा

25 May 2026

हुसैनीवाला बार्डर पर राय सिख बिरादरी के लोगों की मांगों को लेकर सभा आयोजित

अयोध्या में अवैध बकरा मंडी बंद कराने की मांग, धर्म सेना ने सौंपा ज्ञापन

25 May 2026

गोंडा में नहीं यूरिया व डीएपी की कमी, डंप करने से बचें किसान

25 May 2026

कानपुर: एसएससी जीडी परीक्षा में पेपर लीक का आरोप, गुस्साए अभ्यर्थियों ने प्रयागराज हाईवे किया जाम

25 May 2026

जालंधर के सरकारी दफ्तर दोपहर डेढ़ बजे बंद, लोग परेशान

25 May 2026

कानपुर: लापरवाही या भ्रष्टाचार? टैग लगी गौशाला की गायें सड़कों पर घूमती मिलीं

25 May 2026

अयोध्या में दिनदहाड़े शोरूम कर्मचारी की बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

25 May 2026

गोंडा में तपती धूप में राहत का ठिकाना बना कूलिंग सेंटर

25 May 2026

Video: गोमती नदी में कूदे युवक प्रखर का शव मिला, मां रो-रोकर बुरा हाल

25 May 2026

Video: उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा बोले- कुल्लू जिले में तीन चरणों में संपन्न होंगे पंचायती राज चुनाव

25 May 2026

Lakhimpur Kheri: पेट्रोल लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा ग्रामीण, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

25 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed