{"_id":"6a14806f3da20be0030f0b94","slug":"video-heartbreaking-tragedy-in-kanpur-car-occupants-flee-after-crushing-elderly-man-sitting-under-a-tree-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर में हृदयविदारक हादसा: पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को कुचलकर भागे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में हृदयविदारक हादसा: पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को कुचलकर भागे कार सवार
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में रविवार को पेड़ की नीचे बैठे बुजुर्ग को फॉर्च्यूनर सवार रईसजादों ने कुचल दिया। आसपास के लोग जब तक दौड़ते तब तक आरोपी कार समेत फरार हो गए। गंभीर हालत में बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हृदयविदारक हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
मिर्जापुर निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता चंद्रमोहन (60) रविवार दोपहर घर लौटते समय तेज धूप के कारण सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठ गए थे। तभी एक फॉर्च्यूनर में बैठे कुछ रईसजादों ने उनपर जानबूझकर फॉर्च्यूनर चढ़ा दी। वह चीखते-चिल्लाते रहे तो आरोपियों ने गाड़ी की थोड़ी सी स्पीड बढ़ा दी। इससे वह 20 कदम घसीटते चले गए। इससे उनके हाथ-पैर, कमर और शरीर में काफी चोट आ गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने नजारा देखा तो शोर मचाया। इस पर आरोपी तेज गति में गाड़ी लेकर भाग निकले। हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बेटे ने पिता को कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार चल रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रईस अहमद ने बताया कि परिजन की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।