{"_id":"6a14280b7aa2acd252072633","slug":"video-jp-colony-instead-of-water-the-water-department-offers-only-empty-assurances-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेपी कॉलोनी: पानी की जगह आश्वासन के घूंट पिला रहा जलकल, एक महीने से किल्लत झेल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी कॉलोनी: पानी की जगह आश्वासन के घूंट पिला रहा जलकल, एक महीने से किल्लत झेल रहे लोग
गोविंदनगर वार्ड-7 स्थित जेपी कॉलोनी, हलवा खेड़ा में एक महीने से लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। नलों से पानी नहीं आया है। कॉलोनी टंकी सूखी पड़ी हैं। जलकल विभाग में शिकायत करने पर आश्वासन देकर लाैटा देते हैं। लोग पड़ोसियों के घर में लगे सबमर्सिबल से पानी भरकर काम चला रहे हैं।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद दो-तीन दिन पानी आता है फिर सप्लाई बंद हो जाती है। महिलाओं का कहना है कि जल संस्थान में समस्या बताई और प्रदर्शन भी किया लेकिन अधिकारी आश्वासन देकर टरका देते हैं। कुछ परिवारों ने चंदा कर निजी पंप लगवाए हैं।
क्षेत्रीय पार्षद अनिल यादव ने बताया कि एक लाइन बंद होने से समस्या हुई है। फाॅल्ट नहीं मिल रहा है। चरण सिंह काॅलोनी में प्रेशर से पानी आ रहा है अब वहीं से एक लाइन डलवाई जा रही है। दो-तीन दिन में समस्या हल हो जाएगी।
जोन-5 गोविंदनगर जलकल विभाग के अवर अभियंता विनोद रावत का कहना है कि नई पाइप लाइन डाली जा रही है। समय लगेगा लेकिन जल्द ही कॉलोनी के लोगों को पानी मिलने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।