Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Two farmers climbed a high-tension tower after not receiving compensation; officials tried to persuade them.
{"_id":"6a145309705ad7bfb20553d0","slug":"two-farmers-climbed-a-high-tension-tower-after-not-receiving-compensation-officials-tried-to-persuade-them-sagar-news-c-1-1-noi1338-4321211-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: मुआवजा नहीं मिला तो हाईटेंशन टॉवर पर चढ़े दो किसान, आत्महत्या की चेतावनी; मौके पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: मुआवजा नहीं मिला तो हाईटेंशन टॉवर पर चढ़े दो किसान, आत्महत्या की चेतावनी; मौके पर हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 10:08 PM IST
Link Copied
सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उल्दन बांध परियोजना से प्रभावित दो किसान उचित मुआवजा न मिलने से नाराज होकर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गए। इस हाइटेंशन लाइन के लिए नए टॉवरों का निर्माण किया जा रहा है। किसानों के टॉवर पर चढ़ने और आत्महत्या की चेतावनी देने की खबर से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना बंडा ब्लॉक के ग्राम किरोला की है।
दफ्तरों के चक्कर काट कर थक चुके हैं अन्नदाता
जानकारी के मुताबिक, उल्दन बांध परियोजना के चलते क्षेत्र के कई किसानों की उपजाऊ जमीन और आशियाने पूरी तरह से डूब क्षेत्र में चले गए हैं। प्रभावित किसानों का आरोप है कि एक लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से कोई उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। अपनी ही जमीन की राशि पाने के लिए वे महीनों से प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी दफ्तरों की चौखट पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल कोरे आश्वासन ही मिले।
'मांगें पूरी नहीं हुईं तो उठाएंगे आत्मघाती कदम'
अधिकारियों की बेरुखी और कथित प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार को दो किसानों के सब्र का बांध टूट गया और वे अपनी जान जोखिम में डालकर सीधे हाईटेंशन विद्युत टॉवर पर जा बैठे। रवि अहिरवार तथा संजय यादव नाम के यह किसानों ने टॉवर के ऊपर से ही कि नीचे खड़े अधिकारियों को ललकारते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का तत्काल निराकरण नहीं किया गया, तो वे वहीं आत्महत्या कर लेंगे। किसानों के इस तीखे तेवर को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों के भी हाथ-पांव फूल गए।
मौके पर भारी पुलिस बल, समझाइश का दौर जारी
घटना की सूचना मिलते ही बंडा ब्लॉक के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल ग्राम किरोला पहुंच गया है। खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा है, जिससे इलाके में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी लाउडस्पीकर के जरिए टॉवर पर चढ़े किसानों से लगातार बातचीत करने और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा देकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और खबर लिखे जाने तक दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।