Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Meritorious students were honoured, a grand programme 'Bhavishya Jyoti' was organised under the aegis of Amar Ujala.
{"_id":"6a14266d19eb0c4eca0da47e","slug":"video-meritorious-students-were-honoured-a-grand-programme-bhavishya-jyoti-was-organised-under-the-aegis-of-amar-ujala-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को मिला सम्मान, अमर उजाला के तत्वावधान में 'भविष्य ज्योति' कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को मिला सम्मान, अमर उजाला के तत्वावधान में 'भविष्य ज्योति' कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
इस गौरवशाली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ शेषनाथ सिंह चौहान और एडीएम दिनेश कुमार, प्रभारी डीआईओएस कोमल सिंह नरवरिया और बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रायोजकों ने हिस्सा लेकर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बेहद सुरीला स्वागत गीत "स्टूडेंट्स..." प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स (जिला विजेताओं) के साथ-साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स रहे। मुख्य अतिथि और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने इन होनहार छात्र-छात्राओं को मंच पर स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। 'वेलकम डांस' समूह में शामिल गौरी, संस्कृति, आशी, राशि और शिवानी ने अपनी शानदार नृत्य कला का प्रदर्शन किया। वहीं, ग्रुप की ओर से मानी, श्रद्धा, स्वाती, इंद्रेश और मुस्कान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया।
अमर उजाला के संपादक अमरनाथ प्रसाद ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन पारसनाथ यादव और सौरभ यादव ने अपने संबोधन में युवाओं को कड़ी मेहनत और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं और देश का भविष्य इन्हीं कंधों पर सुरक्षित है।
इस अवसर पर प्रमुख प्रायोजक और प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें आदर्श श्रीवास्तव (एमडी, श्रीवास्तव हीरो), डॉ. ओपी सिंह (सीईओ, बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड), सर्वेश गौतम (हैप्पीपॉट गार्डन), मोहित अग्रवाल (बर्डी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर), हेमंत श्रीवास्तव (उमा ऑटो झांसी - विनफास्ट ईवी कार) और तोशीफ खान (शिवाजी आईएएस एकेडमी)शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।