{"_id":"6a150a915e6e9dadbc0f37e0","slug":"video-brabka-ma-saugdhaka-hathasa-ma-cara-ka-mata-tana-ka-halta-najaka-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में सड़क हादसे में चार की मौत, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में सड़क हादसे में चार की मौत, तीन की हालत नाजुक
'कैंची धाम के दर्शन का सपना लिए रात के अंधेरे में शांत हाईवे पर इनोवा में बैठे युवक फर्राटा भर रहे थे। अचानक धड़ाम की आवाज हुई और सन्नाटा चीखों पर बदल गया। एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। चार युवक इस दुनिया से रुखसत हो गए और तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।'
यह कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है मंगलवार को तड़के यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की। धड़ाम की आवाज इनोवा के खड़े ट्रक में टकराने के बाद आई थी। बताया गया कि इनोवा सवार युवक वाराणसी से कैंची धाम दर्शन करने के लिए निकले थे। तड़के करीब 3.00 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में भिखरा गांव के पास हुआ। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालना शुरू किया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर तीन की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं चार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में इनोवा सवार गाजीपुर के गैबीपुर निवासी राहुल सिंह (35), चंदौली के मुगलसराय निवासी राहुल कुमार (36), बलिया के रामपुर रसड़ा निवासी सत्यम (38) और ट्रक खलासी गाजीपुर निवासी सूरज यादव (30) शामिल हैं। जबकि, मिर्जापुर के चुनार निवासी चंदन सिंह (35) और पंकज सिंह (34), बलिया के बेला निवासी प्रशांत की हालत नाजुक बनी हुई है।
खबर मिली तो परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। लोग यही कहते रहे कि जो युवक सुबह मंदिर में माथा टेकने वाले थे, उनके घरों में अब अंतिम यात्रा की तैयारी हो रही है। मौके के दृश्यों ने मौजूद लोगों को अंदर तक झकझोर दिया। प्रथम दृष्टया झपकी आने से हादसा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।