Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
As soon as the results were declared, supporters took out victory rallies, and celebrations continued late into the night
{"_id":"6a15db1b80f639098301943e","slug":"video-as-soon-as-the-results-were-declared-supporters-took-out-victory-rallies-and-celebrations-continued-late-into-the-night-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नतीजे घोषित होते ही समर्थकों ने निकाली विजयी रैलियां, देर रात तक चला जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नतीजे घोषित होते ही समर्थकों ने निकाली विजयी रैलियां, देर रात तक चला जश्न
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:10 PM IST
Link Copied
जिला शिमला में पहले चरण के मतदान के बाद मंगलवार देर शाम ही पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव नतीजे भी घोषित किए गए। कई पंचायतों में देर शाम 8:00 बजे चुनावी नतीजे सामने आए तो कुछेक पंचायतें ऐसी भी थी जहां देर रात तक चली रिकाउंटिंग के बाद चुनाव परिणाम जारी किया गया। शाम 6:00 बजे के बाद जैसे जैसे चुनावी नतीजे जारी होने लगे कि विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी रैलियां निकालनी शुरू कर दीं। कई जगह विजेता प्रत्याशियों को लोगों ने कंधों पर उठा लिया। देर रात तक जश्न का माहौल रहा। चमियाना पंचायत में लीला देवी प्रधान और रत्तन ठाकुर उप प्रधान चुने गए। जुन्गा क्षेत्र की पीरन पंचायत प्रधान पद पर निशा देवी और उप प्रधान पद पर अतर सिंह ठाकुर विजेता रहे। चुनाव नतीजा घोषित होते ही स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर इन्हें बधाई दी। सुन्नी क्षेत्र की घरयाना पंचायत में तुलसी देवी ने प्रधान पद का चुनाव जीता। यहां संजय भारद्वाज ने उप प्रधान का चुनाव जीता है। भोट पंचायत में प्रधान पद पर विक्रम ठाकुर व उपप्रधान पर अजय ठाकुर ने जीत दर्ज की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।