{"_id":"6a15847e9dab3d2ff7098da4","slug":"video-video-mahagaii-oura-janasamasayao-ka-lkara-sapa-ka-paratharashana-palsa-sa-thhakaka-makaka-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की
अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने किया। हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और आमजन सहादतगंज ओवरब्रिज के नीचे रामपथ पर जुटे, जहां से जुलूस निकाला गया।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सहादतगंज क्षेत्र में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सपा नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, गैस सिलेंडर की किल्लत, बिजली संकट, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा।
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। प्रदर्शन में महिला विंग की कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।