{"_id":"6a153283376808598307ad8d","slug":"video-exposed-pipe-on-road-in-shahanshahpur-market-poses-danger-several-injured-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहंशाहपुर बाजार में सड़क पर निकली पाइप बनी खतरा, कई घायल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहंशाहपुर बाजार में सड़क पर निकली पाइप बनी खतरा, कई घायल; VIDEO
राजातालाब क्षेत्र के शाहंशाहपुर बाजार में हर घर जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बाजार के मुख्य चौराहे पर करीब सात फीट लंबी पाइप पिछले एक वर्ष से सड़क के बीच बाहर निकली पड़ी है। इससे अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं, जबकि दो लोगों का पैर पाइप में फंसने से टूट चुका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद पाइप को जमीन के अंदर ठीक से नहीं दबाया गया। पाइप का एक हिस्सा चौराहे पर बाहर छोड़ दिया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। पाइप डालने के दौरान तोड़ी गई सीसी सड़क भी उसी हालत में छोड़ दी गई है। दूसरी ओर पाइपलाइन को अब तक जोड़ा भी नहीं गया है, जिससे गांव के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई बंद रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी प्रिंस कुमार सिंह, वहीद खान, सोनू, जावेद, चंद्रशेखर सिंह और राजिक रजा ने बताया कि गर्मी के मौसम में भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हादसे से बचाव के लिए ग्रामीणों ने खुद पाइप को रस्सी के सहारे दीवार और खिड़की से बांध रखा है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जल्द ही संबंधित एजेंसी से पूछताछ कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।