Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Kiran Marathe and Saloni Secure First Place in Weightlifting in Karnal; Final Matches to be Held on May 27.
{"_id":"6a15324d3e7c0201c505ca76","slug":"video-kiran-marathe-and-saloni-secure-first-place-in-weightlifting-in-karnal-final-matches-to-be-held-on-may-27-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में भारोत्तोलन में किरण मराठे व सलोनी रही प्रथम, 27 मई को होंगे अंतिम मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में भारोत्तोलन में किरण मराठे व सलोनी रही प्रथम, 27 मई को होंगे अंतिम मुकाबले
पुलिस परिसर मधुबन में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन समूह प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योगा के मुकाबलों को आयोजन किया गया। जिसमें भारोत्तोलन में पुरुषों के 74 किलो भार वर्ग में सीआईएसएफ के किरण मराठे प्रथम, यूपी पुलिस के प्रवेश बाईसोया द्वितीय और एसएसबी के मुकुल शर्मा तृतीय स्थान स्थान पर रहे।
वहीं, महिलाओं के भारोत्तोलन के 63 किलो भार वर्ग में यूपी पुलिस की सलोनी सिंह प्रथम, बीएसएफ की बालों द्वितीय और सीआईएसएफ की हरजीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान महानिरीक्षक मधुबन ओम प्रकाश नरवाल ने हर एक मैच के दौरान स्वयं उपस्थित रहे और खिलाड़ियो खेल भावना से खेलने के लिए कहा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से कुल 29 टीमों के 823 खिलाड़ी भाग ले रहे है और भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योग में पुरुष व महिला वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे है।
योग में पुरूषों के वरिष्ठ वर्ग ए में आईटीबीपी की टीम प्रथम, बीएसएफ की टीम द्वितीय व यूपी पुलिस की टीम तृतीय रही। योगा के पुरुषों व महिलाओं के वरिष्ठ वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में यूपी पुलिस ने पहला स्थान प्राप्त करके फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।