फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admissions for UG and PG courses will be open until November 1st.

Karnal News: यूजी-पीजी में एक नवंबर तक ले सकेंगे दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Admissions for UG and PG courses will be open until November 1st.
करनाल। जिले के कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर राहत दी है। कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिला आवेदन और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर एक नवंबर कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों के अनुसार ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला ले सकेंगे। यूजी और पीजी के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी भी एक नवंबर तक दाखिला फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में परीक्षाएं शुरू होने में अब करीब एक से डेढ़ माह का समय ही शेष रह गया है। इसके बावजूद सीटें खाली रहने के कारण दाखिला प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। यूजी में दाखिले की तिथि चौथी बार और पीजी में तीसरी बार बढ़ाई गई है। एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. रीतू जागलान ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने आवेदन करते समय दस्तावेज अपलोड किए हैं, उन्हें उन दस्तावेजों सहित कॉलेज पहुंचना होगा। ओपन काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच के बाद उपलब्ध सीटों के अनुसार दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूजी की रिक्त सीटें
संस्थान कुल सीटें रिक्त सीटें
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय
1910 240
राजकीय कन्या महाविद्यालय


980
109
जीसी असंध
360 332
जीसी बस्तली

240 180
जीसी घराैंडा
520 418
जीसी मटक माजरी
1015 678
जीसी तरावड़ी
300 198
जीसी दादूपुर रोडान
260 238
जीसी बसताड़ा
260 165
जीसी पाढा
240 182
निगदू

280 238
पीजी कॉलेज में रिक्त सीटें




कुल सीटें रिक्त सीटें
असंध जीसी कॉलेज


60
7
जीसी मटक माजरी


120
47
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय
450 147
राजकीय कन्या महाविद्यालय


245 42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed