सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Three youths climbed a 100-meter high-tension line tower and came down after 14 hours.

Sagar: तीन युवक क्यों चढ़ गए 100 मीटर ऊंचे टॉवर पर? अलग अंदाज में लोगों को दी जानकारी, 14 घंटे बाद नीचे उतरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 11:15 AM IST
Three youths climbed a 100-meter high-tension line tower and came down after 14 hours.
सागर के बंडा क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां उल्दन बांध परियोजना के मुआवजा वितरण में हुई कथित मनमानी और विस्थापन नीति के विरोध में तीन युवक करीब 100 मीटर ऊंचे बिजली के टॉवर पर चढ़ गए। युवकों ने टॉवर के ऊपर से ही सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस बात की जानकारी दी, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। करीब 14 घंटे चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासनिक आश्वासन पर तीनों युवक नीचे उतरे।

सुबह 7 बजे टॉवर पर चढ़े, सोशल मीडिया पर किया लाइव
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब सात बजे किरोला गांव के तीन युवक रवि अहिरवार, ब्रजेश यादव और संजय पटेल डूब क्षेत्र से शिफ्ट की जा रही हाइटेंशन बिजली लाइन के करीब 100 मीटर ऊंचे टॉवर पर चढ़ गए। टॉवर पर चढ़कर उन्होंने मोबाइल से सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो शुरू कर दिया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसके बाद परिजनों सहित पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार, थाना प्रभारी, जल संसाधन विभाग के अफसर और पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

'बहुत हुए आश्वासन, आज ही चाहिए 6.36 लाख के चेक'
टॉवर पर चढ़े युवकों का आरोप है कि उनके मकान बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। अवार्ड पारित होने के समय वे 18 वर्ष से अधिक आयु के थे, इसके बावजूद उन्हें नियम के मुताबिक मिलने वाला 6.36 लाख रुपए का विस्थापन पैकेज नहीं दिया गया। अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नीचे आने के लिए काफी समझाइश दी, लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि बहुत आश्वासन हो गए, अब तो 6.36 लाख के चेक आज की तारीख में चाहिए, तभी नीचे उतरेंगे।

युवक सुबह से लेकर रात तक करीब 14 घंटे तक टॉवर पर ही डटे रहे। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच जब उन्हें प्यास लगी, तो नीचे खड़े लोगों ने पानी की बोतलें ऊपर की ओर फेंकीं। युवक बोतल कैच करने के लिए थोड़ा नीचे उतरते और फिर बोतल लेकर वापस टॉवर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ जाते। यह दृश्य देखकर नीचे खड़े परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं।

ये भी पढ़ें- MP: ‘हर घर जल’ के दावों पर सवाल? 25 फीट गहरे कुएं में उतरकर पानी भर रहे मासूम; गंदे पानी पर निर्भर 45 परिवार

एसडीएम बोले- जिनके अवार्ड रिजेक्ट, वे कोर्ट जाएं
गतिरोध बढ़ता देख पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने बंडा एसडीएम से मोबाइल पर बात की। एसडीएम ने दोटूक कहा कि जिन लोगों के अवार्ड रिजेक्ट हो चुके हैं, उनके लिए प्रशासन कुछ नहीं कर सकता, उन्हें धारा 64 के तहत कोर्ट जाना होगा। हालांकि, जो पात्र लोग किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हैं, उनके लिए विशेष शिविर लगाकर मुआवजा देने का काम किया जाएगा।

रात 9 बजे इन दो आश्वासनों के बाद खत्म हुआ गतिरोध
मामला बढ़ता देख प्रशासन को झुकना पड़ा। रात करीब 9.05 बजे बंडा तहसीलदार ने युवकों को दो प्रमुख आश्वासन दिए जिनमें तीनों युवकों को विस्थापन स्थल पर रहने के लिए पट्टे दिए जाएंगे। 6.36 लाख रुपये के पैकेज के लिए वे कोर्ट में अपना केस लड़ें। तहसीलदार के इस ठोस आश्वासन के बाद तीनों युवक सुरक्षित नीचे उतर आए। युवकों के नीचे उतरते ही प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। फिलहाल क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बदायूं में पांच बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल

26 May 2026

Muzaffarnagar: बेटे का जन्मदिन बनाने आए दामाद ने की फायरिंग, सास-सलहज समेत तीन घायल

26 May 2026

Meerut: आईपीएम तकनीकों से गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंडौरा गांव को आत्मनिर्भर आईपीएम मॉडल बनाने की पहल, किसानों को बांटे जैविक साधन

25 May 2026

Meerut: भारत विकास परिषद सम्राट शाखा ने वृद्धजनों को कराया रात्रि भोजन

25 May 2026

Meerut: भारत विकास परिषद अभियंता शाखा ने राहगीरों को बांटी जीरा बोतल

25 May 2026
विज्ञापन

Meerut: नर्स अंजलि शर्मा का शव स्कूटी पर ले गए थे आरोपी सूफियान और साजिदा, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

25 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में डॉ. सीमा मोदी एंड ग्रुप ने दी नाट्य प्रस्तुति

25 May 2026
विज्ञापन

Meerut: बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने एमडी को गिनाई समस्याएं, बोले- हालात ठीक नहीं

25 May 2026

Meerut: एसडी सदर इंटर कॉलेज में हुआ समर हॉकी लीग का आयोजन

25 May 2026

Meerut: पुलिस द्वारा घर में घुसकर ज़बरदस्ती करने की वीडियो का अधिकारियों ने किया खंडन, बोले एसपी सिटी-गैंगस्टर को पकड़ने गई थी पुलिस

25 May 2026

Meerut: सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप के 16 साल पूरे, "भाभी जी घर पर हैं" के कलाकार "टीका" और "टिल्लू" ने दी बधाई

25 May 2026

Meerut: ग्रामीणों ने छतों से गुजर रही एचटी लाइन का किया विरोध, हादसे की आशंका जताई, लाइन जोड़ने पहुंचे अधिकारियों को लौटाया

25 May 2026

Meerut: किसान गोष्ठी में गन्ना फसल में रेड-रॉट और कीट नियंत्रण की दी जानकारी

25 May 2026

Damoh News: गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद दमोह जिला अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

25 May 2026

गुरुग्राम में समाधान शिविर: आमजन की चार शिकायतें सुनी गईं, त्वरित समाधान के निर्देश

25 May 2026

स्केटिंग रिंक पर विशेष सत्र में खिलाड़ियों-अभिभावकों को प्रशिक्षक मज़हर उल कमर ने दी फिटनेस गाइडेंस

25 May 2026

Bareilly News: कॉलोनी में शराब की दुकान शिफ्ट करने पर हंगामा, क्षेत्रवासियों ने किया धरना प्रदर्शन

25 May 2026

भीषण गर्मी से राहत देने के लिए इलाइट चौराहे पर की जा रही पानी की फुहार

25 May 2026

कानपुर में हृदयविदारक हादसा: पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को कुचलकर भागे कार सवार

25 May 2026

Rudraprayag: होटल-ढाबों में कार्रवाई; पूर्ति विभाग ने जब्त किए 15 घरेलू गैस सिलिंडर 

25 May 2026

VIDEO: अनमोल शिक्षा, बदहाल स्कूल: लखनऊ में चुटकी भंडार ही नहीं कई एडेड कॉलेजों के भवन जर्जर

25 May 2026

Sagar News: मुआवजा नहीं मिला तो हाईटेंशन टॉवर पर चढ़े दो किसान, आत्महत्या की चेतावनी; मौके पर हंगामा

25 May 2026

khandwa News: फिर हुई श्रद्धालुओं से मारपीट, मंदिर प्रबंधन ने मारपीट करने वाले पांच कर्मचारी किए बर्खास्त

25 May 2026

Video: सीएम सुक्खू बोले- सीबीएसई स्कूलों में जल्द मिलेंगी किताबें, शिक्षकों की कमी भी होगी दूर

25 May 2026

पंचकुइया मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा

25 May 2026

बच्चे-बूढ़े, महिला व पुरुष लगा रहे ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

25 May 2026

फरीदाबाद ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 12 पदक

25 May 2026

दिल्ली: शराब की दुकान में लूटपाट के दौरान सेल्समैन को लगी गोली, चाकू भी मारा; आरोपी गिरफ्तार

25 May 2026

Video: चरणदास महंत का बड़ा बयान, बोले- मैं रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानता'

25 May 2026

Video: बैग में दराट, हाथ में बंदूक लेकर कोर्ट में पहुंचा व्यक्ति, पुलिस कर्मियों और एक महिला की मदद से किया काबू

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed