{"_id":"6a1528926a96fc6b8100a419","slug":"video-9-trees-felled-in-broad-daylight-on-maniana-road-in-tohana-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में मनियाना रोड पर दिनदहाड़े काटे 9 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना-मनियाना रोड पर वन विभाग की जमीन से दिनदहाड़े 9 हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। सहारा रेस्क्यू टीम के सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों की शिकायत पर पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया और तस्करों को मौके से पकड़ा, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।
नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सूचना मिली थी कि वन विभाग की जमीन पर कुछ लोग अवैध कटाई कर रहे हैं। तुरंत 112 डायल और वन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे तो देखा कि नंबर वाइज चिन्हित 18-20 साल पुराने 9 पेड़ कटे पड़े थे। तस्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भर रहे थे। वन दरोगा सुरेंद्र भी टीम के साथ पहुंचे और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया।
ढिल्लों के अनुसार टोहाना क्षेत्र में लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद हैं। नंबर वाइज लगे पेड़ों को निशाना बनाया जा रहा है। अवैध कटाई से सैकड़ों पेड़ खत्म हो चुके हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
मामले में चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में मांग की गई है कि पकड़े गए आरोपियों से सख्त पूछताछ कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाए और भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत केस दर्ज हो। अधिनियम के तहत बिना अनुमति पेड़ काटना दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। पर्यावरण प्रेमियों ने गश्त बढ़ाने और निगरानी तंत्र मजबूत करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।