{"_id":"6a152f824112b79caa09bb07","slug":"video-gaga-thashahara-para-ayathhaya-ma-saraya-ghata-para-umaugdha-aasatha-ka-bhaugdha-sharathathhalo-na-lgaii-panaeya-ka-dabka-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर अयोध्या में सरयू घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर अयोध्या में सरयू घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
गंगा दशहरा पर्व पर रामनगरी अयोध्या में सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करते नजर आए। धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। कहा जाता है कि राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर आई थीं। पर्व के अवसर पर घाटों और मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में गंगा पूजन और स्नान को लेकर गहरा उत्साह देखने को मिला। मान्यता है कि इस दिन पवित्र स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरयू घाटों पर पुलिस और प्रशासन की विशेष निगरानी लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।