{"_id":"6a158cb4435f9f690702187c","slug":"video-deputy-commissioner-anupama-anjali-held-a-meeting-with-political-parties-in-narnaul-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
निष्पक्ष व त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जल्द से जल्द अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करें। चुनाव प्रक्रियाओं को पारदर्शी व सुगम बनाने में सभी की अहम् भूमिका होती है। यह बात उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर-2026) के संबंध में आयोजित बैठक में कही।
डीसी ने स्पष्ट किया कि नियुक्त किया जाने वाला बूथ लेवल एजेंट अनिवार्य रूप से उसी संबंधित बूथ का मतदाता होना चाहिए, ताकि वह स्थानीय स्तर पर सही सत्यापन में सहयोग कर सके।
उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन संशोधन के लिए पात्रता तिथि एक जुलाई निर्धारित की गई है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए 5 जून से 14 जून तक संबंधित अधिकारियों और चुनाव अमले को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 14 जुलाई तक जिले के मतदान केन्द्रों का रैशनलाइज़ेशन (युक्तिकरण) कार्य पूरा किया जाएगा। 21 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक इस अवधि के दौरान मतदाता सूची को लेकर दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। साथ ही 21 जुलाई से 18 सितंबर तक प्राप्त हुई सभी आपत्तियों और दावों का निपटारा किया जाएगा। 22 सितंबर को मतदाता सूचियां का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला में एसआईआर से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 01282-1950 शुरू कर दिया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र, बीजेपी जनप्रतिनिधि सुशील चौटाला, नरेंद्र सिंह, योगदत व राजेंद्र कुमार, कांग्रेस जन प्रतिनिधि मनजीत कुमार, जेजेपी जनप्रतिनिधि वीरेंद्र, इनेलो जनप्रतिनिधि विजय सैनी मौजूद थे।
1200 से ज़्यादा वोटर वाले पोलिंग स्टेशनों का 14 जुलाई तक होगा रैशनलाइज़ेशन:
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, 1200 से ज़्यादा वोटर वाले पोलिंग स्टेशनों का 14 जुलाई तक रैशनलाइज़ेशन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे 175 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए थे जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। इनमें से 62 केंद्रों को समायोजन किया जाएगा, जबकि 113 नए मतदान केंद्र बनाने प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
इन नए प्रस्तावों में अटेली से 24, महेंद्रगढ़ से 30, नारनौल से 31 और नांगल चौधरी से 28 नए पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।