{"_id":"6a15389a23fe4e0707099963","slug":"video-haridwar-news-60-complaints-registered-at-dm-public-hearing-land-disputes-issues-pile-up-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 60 शिकायतें दर्ज, भूमि विवाद और बिजली से भी जुड़ी समस्याओं का लगा रहा अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 60 शिकायतें दर्ज, भूमि विवाद और बिजली से भी जुड़ी समस्याओं का लगा रहा अंबार
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 28 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायतों को त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण और जलभराव जैसी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। पेयजल और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं। शिकायतकर्ताओं में सविता चौहान ने प्लॉट पर कब्जे की शिकायत की। कांगड़ी के निवासियों ने गली में पानी की समस्या के समाधान की मांग की। राजपाल ने अपनी भूमि की पैमाइश कराने का अनुरोध किया। नरेंद्र अरोड़ा ने बरसाती नदी से बाढ़ और जलभराव के स्थायी समाधान की अपील की। उन्होंने एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन नाले का कार्य जल्द पूरा करने की भी मांग की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दर्ज की गई समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, अधिकारी आपसी समन्वय से उसे पूरा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।