Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
My Village, My Pride: Security to be Enhanced with Cameras and Streetlights in Bhalauth, Rohtak; Stagnant Pond Water to be Removed at a Cost of ₹25 Lakhs.
{"_id":"6a1585570d9c32237e028a21","slug":"video-my-village-my-pride-security-to-be-enhanced-with-cameras-and-streetlights-in-bhalauth-rohtak-stagnant-pond-water-to-be-removed-at-a-cost-of-rs25-lakhs-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: रोहतक के भालौठ में कैमरों-स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी सुरक्षा, 25 लाख से हटेगा जोहड़ का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: रोहतक के भालौठ में कैमरों-स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी सुरक्षा, 25 लाख से हटेगा जोहड़ का गंदा पानी
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:04 PM IST
भालौठ की तस्वीर जल्द बदलने की उम्मीद है। गांव को कैमरों और स्ट्रीट लाइटों से लैस कर सुरक्षित बनाया जाएगा। ढुमरे वाले जोहड़ से गंदा पानी निकालने पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे। पुस्तकालय और ओपन जिम खोलने से युवाओं मंच मिलेगा।
भालौठ में विकास कार्यों को लेकर जन प्रतिनिधियों व पंचायत ने बड़ा खाका तैयार किया है। सरपंच कुलदीप हैप्पी ने बताया कि गांव की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिरनी पर जल्द ही 150-150 फीट की दूरी पर 90 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही मुख्य चौक और संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। इससे रात के समय आवाजाही सुरक्षित होगी और चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी।
उन्होंने बताया कि युवाओं और बच्चों के लिए गांव में पुस्तकालय और ओपन जिम की व्यवस्था भी की जाएगी। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें रखी जाएंगी। ओपन जिम से युवा सेहत बना सकेंगे। सरपंच का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस कर गांव को आगे ले जाना है। उधर, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेश भालौठ बताया कि माजरा पाना स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8.5 लाख रुपये की लागत से टिन-शेड लगाई जाएगी। गर्मी और बरसात में कीर्तन करने वालों को राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।