{"_id":"6a15e190511e9bbff1004d07","slug":"video-video-bjal-cara-jaca-ka-tharana-garamanae-na-vajalsa-tama-ka-thaugdhaya-blna-paugdha-palsa-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली चोरी जांच के दौरान ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को दौड़ाया, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली चोरी जांच के दौरान ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को दौड़ाया, बुलानी पड़ी पुलिस
कुर्सी (बाराबंकी)। पॉवर कॉरपोरेशन की विजिलेंस टीम मंगलवार रात स्थानीय अधिकारियों के साथ कुर्सी क्षेत्र के अनवारी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने पहुंची। टीम ने कुछ घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद एक मोहल्ले में एक ग्रामीण के घर पर जांच शुरू की।
ग्रामीणों का आरोप है कि विजिलेंस टीम जबरन घर में घुसने का प्रयास करने लगी। विरोध करने पर टीम के कुछ सदस्यों ने लोगों के साथ बदसलूकी की। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी और विजिलेंस टीम का विरोध करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। स्थिति बिगड़ती देख टीम को कार्रवाई बीच में छोड़कर सरकारी वाहनों से मौके से निकलना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विजिलेंस टीम चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण करती है और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस देर रात तक जांच करती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।