Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Municipal Corporation's 'Yellow Claw' Strikes Against Illegal Encroachments in Mahendragarh; Heated Arguments Erupt Between Encroachers and Civic Officials.
{"_id":"6a15920f143c688a190d3784","slug":"video-municipal-corporations-yellow-claw-strikes-against-illegal-encroachments-in-mahendragarh-heated-arguments-erupt-between-encroachers-and-civic-officials-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में अवैध कब्जे पर चला नगर पालिका का पीला पंजा, अतिक्रमणकारियों व नपा अधिकारियों में बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में अवैध कब्जे पर चला नगर पालिका का पीला पंजा, अतिक्रमणकारियों व नपा अधिकारियों में बहस
शहर की वार्ड नंबर 4 की नाईयों वाली गुवाड़ी में नगरपालिका की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रेमचंद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। उनकी देखरेख में अतिक्रमण की कार्रवाई की गई।
अतिक्रमण अभियान सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक चला। यह अतिक्रमण नागरिकों की शिकायत के आधार पर नगर पालिका टीम ने चलाया और इस दौरान नपा अधिकारियों व नागरिकों में बहस भी हुई। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान सचिव प्रशांत पारासर, एमई राजेश, जेई नवदीप, राजेंद्र दरोगा, रिंकू दरोगा सहित नगरपालिका के कर्मचारियों ने अवैध अतिक्रमण हटाया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारियों और मोहल्लावासियों के बीच हल्की तकरार भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया जबकि नगरपालिका प्रशासन ने बिना सुने अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहने के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। नगरपालिका के अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी अतिक्रमण करता हुआ पाया गया। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील कि है शहर में अतिक्रमण ना करे। अपनी जगह तक सीमित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।