{"_id":"6a154325e3d391e973072fd4","slug":"punjab-municipal-elections-2026-voting-begins-in-105-municipal-bodies-32-000-policemen-deployed-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब निकाय चुनाव 2026: 105 नगर निकायों में मतदान शुरू, 32 हजार पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब निकाय चुनाव 2026: 105 नगर निकायों में मतदान शुरू, 32 हजार पुलिसकर्मी तैनात
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 26 May 2026 12:22 PM IST
Link Copied
पंजाब के 105 नगर निकायों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है । 29 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। आठ निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों के लिए भारी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए 32 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 32 हजार चुनाव कर्मियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। कुल 35,45,567 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 18,33,712 पुरुष, 17,11,635 महिलाएं और 220 अन्य मतदाता शामिल हैं। सरकार ने 740 बूथों को संवेदनशील और 274 को अतिसंवेदनशील घोषित किया है, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।पंजाब के आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों की सीटों के लिए यह चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के लिए 7555 उम्मीदवार मैदान में हैं क्योंकि 79 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। 2393 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया था। सबसे अधिक उम्मीदवार सत्तापक्ष आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव लड़ रहे हैं जिनकी संख्या 1801 हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 1550, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 1316, शिरोमणि अकाली दल के 1251, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 96, 1528 निर्दलीय और 13 अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। निकाय चुनाव सभी दलों के लिए अहम हैं, क्योंकि इसे 2027 में विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।