सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Water Department Office Locked Over Unpaid Rent

Dindori News: 14 महीने का किराया बकाया, जल संसाधन विभाग के पुराने कार्यालय पर मकान मालिक ने जड़ दिया ताला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 05:53 PM IST
Water Department Office Locked Over Unpaid Rent
डिंडौरी जिले के बजाग तहसील मुख्यालय में जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। यहां वर्षों से निजी मकान में संचालित हो रहे विभागीय कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला जड़ दिया है। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा पिछले 14 महीनों से मकान का किराया नहीं चुकाया गया था, जिससे नाराज होकर मकान मालिक ने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार बजाग में वर्ष 2016 से निजी भवन में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय कार्यालय का संचालन किया जा रहा था। विभाग ने करीब एक माह पहले कार्यालय को तहसील भवन के एक कमरे में शिफ्ट कर दिया, लेकिन पुराने भवन का बकाया किराया अदा नहीं किया गया। मकान मालिक का आरोप है कि बिना किराया चुकाए ही विभाग ने कार्यालय खाली कर दिया और सरकारी दस्तावेजों सहित कई सामान भवन में ही छोड़ दिए गए।

किराया नहीं मिलने से परेशान मकान मालिक ने आखिरकार भवन में ताला लगा दिया। उनका कहना है कि उन्होंने इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मकान मालिक अब किराया पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

पढ़ें: पन्ना में हुआ बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसा, पांच मजदूरों की हुई मौत

इधर, जिस तहसील भवन में जल संसाधन विभाग का कार्यालय शिफ्ट किया गया है, वहां भी व्यवस्थाएं बदहाल बताई जा रही हैं। कर्मचारियों के अनुसार कार्यालय के लिए उपलब्ध कराए गए कमरे में पंखा तक खराब पड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, कार्यालय में एसडीओ के अलावा अन्य कोई नियमित स्टाफ मौजूद नहीं रहता, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभागीय कार्यालयों की यह स्थिति लापरवाही को उजागर करती है। निजी भवन का किराया लंबे समय तक लंबित रहना और समय पर भुगतान नहीं होना विभागीय जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर रहा है।

इस मामले में जल संसाधन विभाग के एसडीओ राजकुमार अहिरवार ने कहा कि किराया भुगतान की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही बकाया राशि जमा करा दी जाएगी। हालांकि मकान मालिक का कहना है कि उन्हें लंबे समय से केवल आश्वासन ही मिल रहा है, जबकि आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब निकाय चुनाव 2026: 105 नगर निकायों में मतदान शुरू, 32 हजार पुलिसकर्मी तैनात

Petrol Diesel Price: लखीमपुर खीरी में पेट्रोल अब 102.06 रुपये लीटर, डीजल भी हुआ महंगा

26 May 2026

लखनऊ में आंधी-तूफान के बाद भी नहीं मिली राहत, गर्मी से लोग बेहाल

26 May 2026

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर लखनऊ में जगह-जगह भंडारों का आयोजन

26 May 2026

Mandi: माता रानी का एक ऐसा दरबार जहां जैकेट और स्वेटर पहनकर पहुंच रहे हैं लोग

26 May 2026
विज्ञापन

Kangra: सहौड़ा मतदान केंद्र में उमड़ा लोकतंत्र का उत्साह

26 May 2026

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत देश को समझ ही नहीं पाए हैं, बोले गिरिराज सिंह |Bihar

26 May 2026
विज्ञापन

"चुनाव नहीं है इसलिए वसूला जा रहा Tax" Petrol-Diesel पर केंद्र सरकार पर गरजे Prashant Kishor | Bihar

26 May 2026

डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में लखनऊ में ट्रांसपोर्टर्स ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका

26 May 2026

लखनऊ में नगर निगम की 413 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित

26 May 2026

खन्ना में पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली ने सरकार पर लगाया आरोप

26 May 2026

दशाश्वमेध घाट पर की गई स्वच्छता, लोगों को किया जागरूक; VIDEO

26 May 2026

Solan: नालागढ़ में मंगलां दे दूसरे मेले पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

26 May 2026

सुल्तानपुर में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में लगाई आस्था की डुबकी

26 May 2026

जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 60 शिकायतें दर्ज, भूमि विवाद और बिजली से भी जुड़ी समस्याओं का लगा रहा अंबार

26 May 2026

कन्नौज: अखिलेश यादव-आजम खान के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने सरेराह फाड़े होर्डिंग्स

26 May 2026

गंगा घाटों पर स्नान के बाद बच्चों का कराया मुंडन

26 May 2026

गंगा दशहरा पर बच्चों संग श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

26 May 2026

लखनऊ में अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के धूप से बचने के लिए भी की गई व्यवस्था

26 May 2026

अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन को लगी श्रद्धालुओं की कतारें

26 May 2026

सीतापुर में छप्पर सहित गिरी पक्की दीवार, मलबे में दबकर ससुर की मौत, बहू घायल

26 May 2026

बैलगाड़ी पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

26 May 2026

समाना में चुनाव के दौरान धक्का-मुक्की

26 May 2026

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

26 May 2026

मुआवजे की मांग को लेकर सीएम से मिलेगा शिष्टमंडल, एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित

26 May 2026

गंगा स्नान को उमड़ी भीड़, गागन नदी मार्ग पर लगा जाम

26 May 2026

बच्चों संग श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

26 May 2026

Sagar: तीन युवक क्यों चढ़ गए 100 मीटर ऊंचे टॉवर पर? अलग अंदाज में लोगों को दी जानकारी, 14 घंटे बाद नीचे उतरे

26 May 2026

Sirmour: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बोले- मतदान में बढ़-चढ़ कर लें भाग

26 May 2026

महोबा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

26 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed