बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Dindori's young engineer quit his job and set up an AI lab at home, creating a humanoid robot.

Dindori: युवा इंजीनियर ने दिखाया कमाल, नौकरी छोड़ घर में बनाई एआई लैब; तैयार किया ह्यूमनॉइड रोबोट देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 08:33 AM IST
Dindori's young engineer quit his job and set up an AI lab at home, creating a humanoid robot.
डिंडौरी की शहपुरा तहसील के करौंदी गांव के युवा इंजीनियर शिवम साहू ने अपनी नौकरी छोड़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने अपने घर को ही अत्याधुनिक AI लैब में बदल दिया और सीमित संसाधनों के बीच एक ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार किया है, जो हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं को समझने और दिए गए कमांड पर प्रतिक्रिया देने में सक्षम है।

शिवम साहू ने एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। नौकरी करने के बजाय उन्होंने गांव में रहकर तकनीक के क्षेत्र में कुछ नया करने का संकल्प लिया। उनका कहना है कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में रहकर भी देश और दुनिया के लिए नई तकनीक विकसित की जा सकती है।

अपने सपने को साकार करने के लिए शिवम ने घर पर ही एक छोटी AI लैब तैयार की। आर्थिक संसाधन सीमित होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनके पिता टेकेश्वर साहू किसान हैं। रोबोट बनाने के लिए शिवम ने कुछ आवश्यक उपकरण ऑनलाइन मंगवाए, जबकि कई पुर्जे कबाड़ से जुटाकर उनका उपयोग किया। करीब एक लाख रुपये की लागत से तैयार यह ह्यूमनॉइड रोबोट कई भाषाओं को समझने के साथ-साथ निर्देश मिलने पर प्रतिक्रिया देने की क्षमता रखता है।

ये भी पढ़ें- मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

शिवम का उद्देश्य ऐसे बुद्धिमान रोबोट विकसित करना है, जो शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में लोगों की मदद कर सकें। उनका मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य की सबसे बड़ी तकनीक है और भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है।

उन्होंने सरकार और विभिन्न संस्थानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि उचित मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और आर्थिक सहयोग मिले तो वे और अधिक उन्नत रोबोट तैयार कर सकते हैं, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिवम की यह पहल साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और नवाचार की सोच के साथ गांव से भी वैश्विक स्तर की तकनीक विकसित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जाैनपुर में महिला को तीन हिस्सों में काट डाला, VIDEO

07 Jul 2026

VIDEO: अवैध निर्माण पर गरजी जेसीबी, प्रशासन और नगर निगम की टीम ने वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक हटाया अतिक्रमण

07 Jul 2026

भिन्न भार वर्गों में बॉक्सिंग टीम का चयन किया, VIDEO

07 Jul 2026

सोनभद्र में राम मंदिर चढ़ावा मामले की कराई जाए न्यायिक जांच, VIDEO

07 Jul 2026

गाजीपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की दी जानकारी, VIDEO

07 Jul 2026
विज्ञापन

छात्रों का रोजगार व शिक्षा मुद्दे पर जागरूक होना जरूरी, VIDEO

07 Jul 2026

मतदान केंद्रों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, VIDEO

07 Jul 2026
विज्ञापन

देश का नंबर वन जेवलिन थ्रोवर, लेकिन घर तक नहीं पहुंची पक्की सड़क; VIDEO

07 Jul 2026

वीआईपी पार्टी की महासचिव अंजू बिन्द हाउस अरेस्ट, VIDEO

07 Jul 2026

सीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम, VIDEO

07 Jul 2026

Video: मां उल्का लायंस ने जमाया एसजीपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा

06 Jul 2026

Video: बगावत करने वाले विधायक को बचाया, अपनी बात रखने पर हमारे खिलाफ कर दी एकतरफा कार्रवाई

06 Jul 2026

कानपुर: छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाने की शपथ ली

06 Jul 2026

Haridwar: मनसा देवी मंदिर के पुजारियों ने ली चढ़ावे का दुरुपयोग नहीं करने की शपथ

06 Jul 2026

कानपुर: पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के पांच शातिरों को दबोचा

06 Jul 2026

कानपुर: कर वसूली पूरी, सुविधाएं शून्य नगर निगम पर भड़के व्यापारी

06 Jul 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में डीएम के सामने भिड़े दो पक्ष, एसडीएम को दिए जांच के निर्देश

06 Jul 2026

Indore News: दोस्तों से उधार लेकर बनाई फिल्म 'हमारी रामलीला', अब विदेशों में मचा रही धूम

06 Jul 2026

एम्स में 460 से अधिक फैकल्टी पदों पर हुईं नियुक्तियां, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति

06 Jul 2026

Railway News: मुंबई-पुणे रूट पर भारी बारिश का कहर, स्वर्णमंदिर मेल बामनिया में अटकी, कई ट्रेनें डायवर्ट

06 Jul 2026

Meerut: पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड में दोषी समीर को उम्रकैद की सजा, 50 हजार जुर्माना

06 Jul 2026

शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर हुआ गड्ढा, दिख रही सरिया, हादसे का खतरा

06 Jul 2026

Meerut: मिठाई कम देने का विरोध करने पर ग्राहकों के साथ मारपीट का मामला, घायलों के पक्ष में गुर्जर समाज ने भरी हुंकार, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

06 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरधना तहसील पहुंचे भाकियू धनसिंह कोतवाल के कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

06 Jul 2026

Meerut: गृहकर शिविर में भवन स्वामियों ने जमा किया कर

06 Jul 2026

Meerut: वन महोत्सव के तहत नगर पंचायत ने शुरू किया पौधारोपण अभियान, 1200 पौधे लगाए

06 Jul 2026

Meerut: शिक्षा मेले में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

06 Jul 2026

Meerut: लायंस क्लब मेरठ शिवम की पूल पार्टी में सदस्यों ने की खूब मस्ती

06 Jul 2026

Meerut: एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मैच में एसडी-ब्लू ने डीएवी सदर को हराया

06 Jul 2026

अविद्युतीकृत क्षेत्र में घर बता कनेक्शन के लिए मांगे 82 हजार, डीएम से लगाई गुहार

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed