बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Family Seeks Justice After Social Boycott Over Son's Love Marriage

MP: प्रेम विवाह की कीमत पूरे परिवार को! सामाजिक बहिष्कार से टूटे रिश्ते; वृद्ध दंपति ने कलेक्टर से मांगा न्याय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 05:54 PM IST
Family Seeks Justice After Social Boycott Over Son's Love Marriage
डिंडोरी जिले की जनसुनवाई में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब एक वृद्ध दंपति अपने परिवार के साथ हो रहे कथित सामाजिक बहिष्कार की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। दंपति ने आरोप लगाया कि बेटे के प्रेम विवाह की सजा पूरे परिवार को दी जा रही है। समाज से बाहर कर दिए जाने के कारण उनके अन्य बच्चों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है और अब न्याय की उम्मीद लेकर उन्होंने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है।

पीड़ित दंपति के अनुसार, उनके बेटे ने वर्ष 2022 में अपनी पसंद से दूसरे समाज की युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद समाज के कुछ लोगों ने पूरे परिवार का बहिष्कार कर दिया। उनका कहना है कि इस फैसले का असर केवल बेटे पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ा है। परिवार को सामाजिक कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है और रिश्तेदार भी दूरी बनाने लगे हैं। 

वृद्ध दंपति ने बताया कि उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा विवाह योग्य हैं, लेकिन सामाजिक बहिष्कार के कारण उनके रिश्ते तय नहीं हो पा रहे हैं। उनका आरोप है कि जब भी किसी परिवार से विवाह की बातचीत आगे बढ़ती है, समाज के कुछ लोग बीच में हस्तक्षेप कर रिश्ता तुड़वा देते हैं। इससे उनके बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है और पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है।

पढ़ें: सरकारी राशन में लाखों रुपये की गड़बड़ी उजागर; तीन संचालकों पर केस दर्ज: स्टॉक में भी हेराफेरी

दंपति ने जनसुनवाई में यह भी आरोप लगाया कि समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर उनसे 55 हजार रुपये की मांग की गई। उनका कहना है कि उन्होंने किसी तरह 35 हजार रुपये की व्यवस्था कर संबंधित लोगों को दे दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समाज में शामिल नहीं किया गया। अब उनसे शेष 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। परिवार का आरोप है कि राशि देने के बाद भी उन्हें सम्मानपूर्वक समाज में वापस लेने के बजाय लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

वृद्ध दंपति ने कलेक्टर को दिए आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया, फिर भी उन्हें और उनके बच्चों को ऐसी सजा दी जा रही है, जिसका सबसे अधिक असर बेटियों के भविष्य पर पड़ रहा है।

जनसुनवाई में आवेदन प्राप्त होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से उन्हें न्याय मिलेगा और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। यह मामला एक बार फिर सामाजिक बहिष्कार जैसी प्रथाओं और उससे प्रभावित होने वाले परिवारों की पीड़ा को सामने लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ डिस्ट्रिक्ट के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन

07 Jul 2026

कानपुर: जाजमऊ में बिजली को लेकर हाहाकार, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

07 Jul 2026

शीतला माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य शोभायात्रा

07 Jul 2026

Video: अयोध्या में तीन आरोपियों की मांगी गई कस्टडी डिमांड पर होगी सुनवाई

07 Jul 2026

Video: गोंडा में पसका से गोंडा के लिए परिवहन सेवा शुरू

07 Jul 2026
विज्ञापन

Video: रायबरेली में 90 दिन के भीतर डाक से पहुंचता है नया व संशोधित आधार

07 Jul 2026

Tikamgarh News: पन्ना में पदस्थ आरक्षक ने भड़रा के जंगल में फांसी लगाकर दी जान, क्या हो सकती है वजह? जांच शुर

07 Jul 2026
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट इनसाइड स्टोरी: बदलाव का नया चेहरा 'कृष्ण मोहन'! राम मंदिर में अब क्या-क्या बदलेगा?

07 Jul 2026

राजधानी लखनऊ में मौसम का यू-टर्न, कई इलाकों में हुई बारिश

07 Jul 2026

Mandla: मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर पुल से नीचे गिरा चार पहिया वाहन, मंडला रेंजर सहित चार घायल; वीडियो

07 Jul 2026

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, साथ में मंत्री आशीष पटेल

07 Jul 2026

स्कूल चलो जागरूकता अभियान को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

07 Jul 2026

Nalagarh Paragliding: नालागढ़ के बेहली में पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

07 Jul 2026

Solan Hospital: क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें, पर्ची और फीस काउंटर पर घंटों करना पड़ा इंतजार

07 Jul 2026

सुई-धागे से संवर रहा भविष्य, निस्बड में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

07 Jul 2026

Chamba News: ढलोग स्कूल में भूकंप से बचाव की मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाए सुरक्षा के अहम उपाय

07 Jul 2026

लखनऊ में मौसम हुआ सुहाना, हजरतगंज इलाके में हुई रिमझिम बारिश

07 Jul 2026

Saharanpur: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौत

07 Jul 2026

Video: पांढुर्णा में 230 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, 15 घंटे बाद भी नहीं उतरा; तीन भाषाओं में की गई अपील

07 Jul 2026

चंडीगढ़ में खेल के दौरान 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

Bilaspur News: मजारी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

07 Jul 2026

छत्तीसगढ़: संरक्षित वन क्षेत्रों के 10 किमी दायरे में आरा मिलें बंद, हाईकोर्ट ने सरकारी फैसले को ठहराया सही

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी

07 Jul 2026

भिवानी में आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग, पीठ से छूकर निकली

07 Jul 2026

अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में देर रात चली गोली, पुलिस जांच में जुटी

07 Jul 2026

अमृतसर: विश्व कप से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, टीम की सफलता के लिए की अरदास

07 Jul 2026

अयोध्या में चालक बनकर आया था टिन्नू, ट्रस्ट में लगवाई अपनी गाड़ी; ले रहा था आर्थिक लाभ

07 Jul 2026

लखनऊ में आसमान में छाए बादलों ने दी राहत, बारिश के आसार

07 Jul 2026

Shimla Ram Mandir: मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंत्रिमंडल के साथ की पूजा-अर्चना, राम मंदिर में हुआ विशेष हवन

07 Jul 2026

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह का मीठापुर में भव्य सम्मान

07 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed