Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Uproar over Illegal Tree Felling at Fatehabad's Tohana Distributary; Case Being Prepared Against Two Individuals, Including the Son of a BJP Leader and Municipal Council Chairman.
{"_id":"6a15920850254490210e9e6c","slug":"video-uproar-over-illegal-tree-felling-at-fatehabads-tohana-distributary-case-being-prepared-against-two-individuals-including-the-son-of-a-bjp-leader-and-municipal-council-chairman-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना डिस्ट्रीब्यूट्री पर अवैध पेड़ कटान से हड़कंप, भाजपा नेता नप चेयरमैन के बेटे समेत दो पर केस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना डिस्ट्रीब्यूट्री पर अवैध पेड़ कटान से हड़कंप, भाजपा नेता नप चेयरमैन के बेटे समेत दो पर केस की तैयारी
मनियाना रोड स्थित टोहाना डिस्ट्रीब्यूट्री पर वन विभाग की जमीन से 18 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गरमा गया है। शिकायतकर्ता नवजोत ढिल्लों की पीसीसीएफ पंचकूला को भेजी शिकायत के बाद डीएफओ राजेश कुमार ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।
जांच में सामने आया कि पेड़ बिना किसी अनुमति के काटे गए। मौके से लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर डायल-112 बुलाकर पुलिस को सौंप दी गई। डीएफओ ने बताया कि यह जमीन वन विभाग व नहर महकमे की है और कटे पेड़ भी वन विभाग के हैं।
डीएफओ राजेश कुमार के अनुसार कटान में आरा संचालक के बेटे प्रिंस की लेबर और भाजपा नेता नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल के बेटे दीपक बंसल की संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने कहा कि लेबर, ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक, आरा संचालक समेत अवैध काम में शामिल सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विभाग भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 32, 33 के तहत लकड़ी चोरी व अवैध कटान का केस दर्ज करेगा। ट्रैक्टर को धारा 52 के तहत सीज कर दिया गया है। साथ ही वन दरोगा सुरेंद्र सिंह से हाथापाई की कोशिश पर सरकारी काम में बाधा व सरकारी संपत्ति चोरी का केस भी पुलिस में दिया जा रहा है।
डीएफओ ने स्पष्ट किया कि विभाग में कटाई की कोई एप्लीकेशन पेंडिंग नहीं थी। आरोपियों के पास इलेक्ट्रिक आरी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक्सपर्ट लेबर थी, जिससे दो-तीन घंटे में ही 18 पेड़ गिरा दिए गए। विभाग अब कोर्ट में केस दायर कर दोषियों को सजा दिलाएगा।
वहीं नप चेयरमैन नरेश बंसल के बेटे दीपक ने विभाग के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
पत्रकारों ने जब विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाया तो डीएफओ ने टीम का बचाव करते हुए कहा कि स्टाफ लगातार गश्त करता है और पेड़ इलेक्ट्रिक आरी से दो-तीन घंटे में काटे गए। हालांकि, समाजसेवी नवजोत ढिल्लों की टीम को विभाग को सूचना देनी पड़ी, जिससे गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल वन दरोगा की ओर से थाने में शिकायत दी जा रही है।
शिकायतकर्ता नवजोत ढिल्लों ने पीसीसीएफ से दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।