{"_id":"6a1592ae9c9efa501406aeff","slug":"video-residents-of-krishna-colony-in-mahendragarh-distressed-by-drinking-water-shortage-complaint-lodged-with-the-department-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में पेयजल किल्लत से कृष्ण कॉलोनी के नागरिक परेशान, विभाग को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में पेयजल किल्लत से कृष्ण कॉलोनी के नागरिक परेशान, विभाग को दी शिकायत
शहर की कृष्णा कॉलोनी में पिछले लंबे समय से बनी पेयजल संकट की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई बेहद अनियमित हो गई है। अनेक घरों में बहुत कम पानी पहुंच रहा है, जबकि कुछ इलाकों में तो कई दिनों से पानी की बूंद तक नहीं पहुंच रही। लगातार बढ़ रही इस समस्या के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए निजी टैंकरों और बाजार से पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस समस्या के बारे में कृष्णा कॉलोनी वासियों ने जेई का शिकायत दी।
मोहल्लावासी सुरेंद्र, महावीर प्रसाद, स्नेह लता ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने के बावजूद विभाग की ओर से पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम पानी का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
समस्या से परेशान कॉलोनी के नागरिक मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे और विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को शिकायत सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कई बार मौखिक शिकायतें देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि एक ओर सरकार बेहतर पेयजल व्यवस्था के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की कॉलोनियों में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। लोगों ने मांग की कि क्षेत्र की पाइपलाइन और मोटरों की जांच कर खराब व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान राजपाल, राज रानी, गायत्री देवी, फूलवती, नीतू, पूजा, कृष्णा, प्रियंका, रजन, सोनू, बबीता, सुशीला, संतोष, विद्या देवी, उर्मिला, राजकुमार, सीमा, सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।
कृष्णा कॉलोनी से नागरिक मंगलवार को पेयजल की शिकायत लेकर पहुंचे। विभाग की टीम मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेगी और जहां तकनीकी खराबी है उसे ठीक करवाया जाएगा। साथ ही पानी की सप्लाई को नियमित करने के प्रयास किए जाएंगे। -मनीष कौशिक, जेई जनस्वास्थ्य विभाग।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।