{"_id":"6a158e09e84fa4bcd205a35f","slug":"video-devotees-throng-kurdani-hanuman-temple-despite-scorching-heat-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नौतपा की तपिश में भी कुड़नी हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नौतपा की तपिश में भी कुड़नी हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को भीतरगांव ब्लॉक के कुड़नी गांव स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नौतपा की भीषण गर्मी और लू भरी दोपहर भी श्रद्धालुओं के उत्साह को नहीं डिगा सकी।
मंगलवार तड़के मंगला आरती के साथ ही मंदिर में दर्शन शुरू हो गए। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त घंटों लाइन में खड़े होकर बजरंगबली के दर्शन का इंतजार करते रहे।
मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
भीषण गर्मी के चलते मंदिर परिसर में पानी और छाया की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। स्थानीय स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।