{"_id":"6a15c08ddfc06da72a02b411","slug":"video-video-magalsatara-ltana-val-bthamasha-sa-palsa-ka-mathabhaugdha-eka-ghayal-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल
रामबारी मजरे सराय महेशा निवासी सिताला से मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से निकल चुके थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। देर शाम नसीराबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग स्थित नौगजी के पास पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिताला ने बताया कि वह अपनी बहन माया देवी के साथ ई-रिक्शा से मायके भीरा जा रही थीं। मोजमगंज पुल से भीरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोनों पैदल जा रही थीं। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक पीछे से पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गईं और शोर मचाने लगीं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक वहां से जा चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
एसपी सरवणन टी ने बताया कि फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान जायस के खरौली गांव निवासी बंधन सिंह और नॉन वर्मा के रूप में हुई। दोनों की तलाश की जा रही थी। खोजबीन के दौरान उनकी देर शाम नसीराबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग स्थित नौगजी के पास उनकी लोकेशन मिली। एसओजी प्रभारी अनूप सिंह और जायस पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बंधन सिंह के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी नॉन वर्मा को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार की है। बताया कि बंधन सिंह पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।