{"_id":"6adc8d9849e255990d08268b","slug":"video-amatha-ma-chhata-matathatao-ka-nama-jaugdhana-ka-cal-abhayana-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चला अभियान
अमेठी में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर अभियान की प्रगति जानी।
दोनों अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज, मॉडल प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली और कंपोजिट विद्यालय धनी जलालपुर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों से शिविरों में प्राप्त आवेदनों और पंजीकरण की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दें। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों, कोटेदारों और बुलावा टोलियों के माध्यम से शिविरों का प्रचार-प्रसार कराने को कहा।
जीजीआईसी गौरीगंज में डीएम और एसपी पहली बार मतदाता बने उत्पन्न बंसल और शुभम बंसल से मिले। दोनों युवाओं को बधाई देते हुए आगामी चुनावों में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का पहला कदम है। इसके बाद अधिकारियों ने तहसील गौरीगंज परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया। यहां चल रहे प्रथम स्तरीय जांच कार्यों की प्रगति जानी और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य पूरा करने को कहा। इस दौरान एसडीएम गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार गौरीगंज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।