{"_id":"6a15e58bce3c6849070dfa5d","slug":"video-kanpur-congress-workers-distribute-toffees-to-protest-rising-petrol-and-diesel-prices-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने बांटी टॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने बांटी टॉफी
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा होने के विरोध में कांग्रेस की महानगर इकाई ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में बड़े चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के बाहर ईंधन भरवाने पहुंचे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को कांग्रेसियों ने टॉफी देकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉफी खाओ खुशी मनाओ और टॉफी खाओ महंगाई भूल जाओ का नारा लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पवन गुप्ता ने कहा कि देश की आम जनता महंगाई से कराह रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार जनता के दर्द से बेखबर है। यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आगे भी सड़क से सदन तक जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। इस दौरान प्रतिभा अटल पाल, मानेश दीक्षित, राकेश साहू, अवनीश सलूजा, राजलक्ष्मी सिंह, पदम मोहन मिश्रा, रितेश यादव, फजल खान सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।