{"_id":"6a1595861d9d2a42f507a86f","slug":"video-video-natapa-ma-jathaga-para-bhara-pata-ka-aaga-jakhama-ma-dalkara-kama-karata-najara-aae-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नौतपा में जिंदगी पर भारी पेट की आग, जोखिम में डालकर काम करते नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नौतपा में जिंदगी पर भारी पेट की आग, जोखिम में डालकर काम करते नजर आए
डालीगंज हाथी पार्क के पास नौतपा की भीषण गर्मी के बीच श्रमिक बिना सुरक्षा उपकरणों के जान जोखिम में डालकर काम करते नजर आए। मानसून में जलभराव से बचाव के लिए पार्क के नीचे बने डक्ट की सफाई का कार्य कराया जा रहा है, जहां मजदूर अंधेरे, गर्मी और कीचड़ के बीच अंदर उतरकर गंदगी बाहर निकाल रहे हैं।
तेज धूप और लू के चलते लोग बेहाल हैं, वहीं श्रमिक बिना दस्ताने, मास्क या अन्य सुरक्षा साधनों के काम करने को मजबूर हैं। पूछने पर एक श्रमिक ने खुद को ठेके पर कार्यरत बताया, जबकि दूसरे ने नगर निगम से जुड़े होने की बात कही। इससे पहले भी बिना सुरक्षा उपकरणों के काम के दौरान कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन लापरवाही अब भी जारी है। यह दृश्य साफ दर्शाता है कि नौतपा की तपिश में भी मजदूरों के लिए पेट की आग जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।