{"_id":"6a15cfb0c94125d2a603e228","slug":"video-eight-incidents-of-forest-fire-in-pauri-today-case-filed-against-two-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में आज वनाग्नि की आठ घटनाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में आज वनाग्नि की आठ घटनाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Renu Saklani
Updated Tue, 26 May 2026 10:22 PM IST
Link Copied
पौड़ी जिला मुख्यालय में वनाग्नि की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पौड़ी व आस पास के क्षेत्रों में मंगलवार दिन भर जंगल आग से धधकते रहे। पौड़ी के गढ़वाल और सिविल एवं सोयम वन प्रभागों में चार-चार घटनाएं दर्ज हुईं। वहीं विभाग ने जंगलों में आग लगाने के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्यालय पौड़ी के सिविल एवं सोयम वन प्रभाग से सटे वन पंचायत निसणी के अंतर्गत मांडाखाल के जंगल में बीते सोमवार देरसायं से ही आग धधकती रही, जो कि मंगलवार दोपहर तक भी जारी रही। आग को बुझाने के लिए वन कर्मियों की टीम मौके पर तैनात रही, कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वनाग्नि पर काबू पाया। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग में कुल चार घटनाओं में करीब 2.50 हेक्टेअर क्षेत्र में जंगलों को नुकसान पहुंचा। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग में भी कुल चार घटनाएं दर्ज हुईं। जिसमें पौड़ी में दो, पूर्वी अमेली व दीवा रेंज में एक - एक घटनाएं शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।