{"_id":"6a172e5e2e4e848a81043f0c","slug":"man-ends-life-after-recording-video-amidst-romantic-affair-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: प्रेम प्रसंग में युवक ने वीडियो बनाने के बाद दी जान, कहा- सब मेरी गलती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: प्रेम प्रसंग में युवक ने वीडियो बनाने के बाद दी जान, कहा- सब मेरी गलती है
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 27 May 2026 11:18 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के सिंगाही क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले इरफान ने करीब एक मिनट 44 सेकेंड का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वीडियो में उसने एक युवती का नाम लेते हुए अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।
परिजनों के अनुसार इरफान का एक विवाहित युवती रचना से पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया गया कि युवती के पति को संबंधों की जानकारी होने पर फरवरी 2026 में सिंगाही थाने में इरफान, उसके पिता और भाई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
परिवार का आरोप है कि पिछले छह-सात महीनों से दोनों साथ रह रहे थे। इरफान के भाई का इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहां इरफान और युवती भी मौजूद थे। दो दिन पहले युवती अपने पति के पास लौट गई, जिसके बाद इरफान मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।
मृतक की मां ने बताया कि बेटे की मौत से परिवार टूट गया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने युवती के गर्भवती होने का भी दावा किया है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इरफान पेशे से वाहन चालक था। उसके पिता नईम मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। परिजनों के मुताबिक इरफान की शादी भी हो चुकी थी और उसकी पत्नी मायके में रहती है। मामले में थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोशल मीडिया वीडियो और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।