{"_id":"6a17380b2e3fcc772100bcde","slug":"video-bees-attack-passersby-in-bhitargaon-panic-ensues-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीतरगांव में मधुमक्खियां में राहगीरों काटा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीतरगांव में मधुमक्खियां में राहगीरों काटा, मचा हड़कंप
नौतपा की भीषण गर्मी और तेज तपिश के बीच अचानक कैड़ा मधुमक्खियों के आक्रामक होने से मुख्य मार्ग पर हड़कंप मच गया। मामला भीतरगांव और तिवारीपुर गांव के बीच के मुख्य मार्ग का है, जहां दोपहर के वक्त मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर अचानक हमला बोल दिया और घंटों उत्पात मचाया। तपती धूप में गुस्साए मधुमक्खियों के झुंड ने सबसे ज्यादा बाइक सवारों को अपना निशाना बनाया। हमले से बचने के लिए राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस जानलेवा हमले से खुद को बचाने के लिए जो जहां था, वहीं सुरक्षा ढूंढने लगा कुछ लोग सूझबूझ दिखाते हुए पास के खेतों में लेट गए, तो कुछ ने गमछा ओढ़कर बमुश्किल अपनी जान बचाई। भीषण गर्मी के बीच हुए इस अचानक हमले से राहगीर काफी देर तक दहशत में रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।