{"_id":"6a17d3a841c04e80d506e5bd","slug":"video-video-2413-percent-voter-turnout-in-sirmaur-district-by-9-am-immense-enthusiasm-among-men-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर जिले में सुबह 9 बजे तक 24.13 प्रतिशत मतदान, पुरुषों में भारी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर जिले में सुबह 9 बजे तक 24.13 प्रतिशत मतदान, पुरुषों में भारी उत्साह
Ankesh Dogra
Updated Thu, 28 May 2026 11:03 AM IST
Link Copied
सिरमौर जिले में कुल 90 पंचायतों के 538 वार्डों में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। प्रात: 7:00 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। अब तक कुल 1,25,673 योग्य मतदाताओं में से 30,328 मतदाता पोलिंग बूथ्स पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज करा चुके हैं। ग्राम पंचायत चुनावों के तहत सिरमौर जिले में सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सुबह 9:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, सिरमौर जिले में कुल 24.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। शुरुआती रुझानों में पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत महिलाओं के मुकाबले काफी आगे चल रहा है। जिले के कुल 65,307 पुरुष मतदाताओं में से 17,901 (27.41 प्रतिशत) अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं, 60,365 महिला मतदाताओं में से 12,427 (20.59 प्रतिशत) महिलाओं ने सुबह 9 बजे तक वोट डाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।