{"_id":"6a17c866f0d38439cf03b82d","slug":"video-video-saltanapara-ma-thhamathhama-sa-mana-iitha-ul-ajaha-iithagaha-ma-hajara-hatha-utha-amana-cana-ka-thaaa-ka-le-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुल्तानपुर में धूमधाम से मनी ईद-उल-अजहा, ईदगाह में हजारों हाथ उठे अमन-चैन की दुआ के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुल्तानपुर में धूमधाम से मनी ईद-उल-अजहा, ईदगाह में हजारों हाथ उठे अमन-चैन की दुआ के लिए
सुल्तानपुर जिले में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह 7:30 बजे शहर के ईदगाह मैदान में मौलाना सुलेमान साहब की इमामत में हजारों नमाजियों ने एक साथ बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ मांगी गई।
नमाज अदा होते ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के साथ ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे थे। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। जिले की सभी मस्जिदों में भी निर्धारित समय पर बकरीद की नमाज अदा की गई।
चाक-चौबंद रही सुरक्षा और सफाई व्यवस्था
त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट रहा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीओ सिटी सौरभ सावंत ने कहा, "संवेदनशील जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है।"
वहीं ईओ नगर पालिका ने बताया कि बकरीद पर्व को देखते हुए पूरे शहर में साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के बीच जिले में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।