Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shriprakash Mani Tripathi Played Key Role in 1971 India-Pakistan War

देवरिया: 1971 के भारत-पाक युद्ध में श्रीप्रकाश मणि ने निभाई थी अहम भूमिका, सेना के उप प्रमुख तक पहुंचे

Mon, 09 Nov 2026 03:43 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 03:43 PM IST
सार

अपनी नेतृत्व क्षमता और सैन्य अनुभव के दम पर वह सेना के उप प्रमुख के पद तक पहुंचे। मार्च 1993 में वह सेवानिवृत्त हुए। 30 जून 1935 को जन्मे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने जून 1955 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था।

विज्ञापन
Shriprakash Mani Tripathi Played Key Role in 1971 India-Pakistan War
तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पूर्व सांसद और सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का सैन्य जीवन कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बांग्लादेश मोर्चे पर उन्होंने सैन्य जिम्मेदारी निभाई थी। करीब चार दशक तक भारतीय सेना में सेवाएं देने के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

सेना के उप प्रमुख के पद तक पहुंचे

अपनी नेतृत्व क्षमता और सैन्य अनुभव के दम पर वह सेना के उप प्रमुख के पद तक पहुंचे। मार्च 1993 में वह सेवानिवृत्त हुए। 30 जून 1935 को जन्मे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने जून 1955 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। शुरुआती तैनाती जम्मू-कश्मीर में रही। फरवरी 1957 में वह 63 कैवलरी से जुड़े। वर्ष 1964-65 में नागालैंड में स्क्वाडून कमांडर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बांग्लादेश मोर्चे पर उनकी तैनाती रही। इस युद्ध के बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरवशाली रहा सैन्य सफर 

युद्ध के बाद भी उनका सैन्य सफर जारी रहा। वर्ष 1976 में उन्होंने मिजोरम में उग्रवाद विरोधी अभियानों में सेवाएं दीं। वर्ष 1982 में वह 3 (आई) आर्मर्ड ब्रिगेड के कमांडर बने।
वर्ष 1985 से 1988 तक आर्मर्ड डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) रहे। इसके बाद 1988 से 1990 तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में कॉम्बैट व्हीकल्स के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed