Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Zoo to Welcome Pairs of Lions and Sloth Bears from Tirupati

गोरखपुर: चिड़ियाघर में बढ़ेगा शेर और भालू का कुनबा, तिरुपति से आएंगे दो जोड़े; बदले में जाएंगे बाघ-मगरमच्छ

Mon, 09 Nov 2026 03:01 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 03:01 PM IST
सार

हाल ही में चिड़ियाघर के निदेशक सूरज कुमार और उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने तिरुपति चिड़ियाघर का दौरा किया था। वहां उन्होंने वन्यजीवों को देखा और आदान-प्रदान की तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. योगेश ने बताया कि चिड़ियाघर प्रशासन की कोशिश है कि इसी महीने के अंत तक सभी वन्यजीवों को यहां लाने और भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन
Gorakhpur Zoo to Welcome Pairs of Lions and Sloth Bears from Tirupati
गोरखपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में जल्द ही वन्यजीवों का कुनबा बढ़ने वाला है। तिरुपति चिड़ियाघर से हाइब्रिड बब्बर शेर और देसी भालू के एक-एक जोड़े को गोरखपुर लाया जाएगा। इसके बदले गोरखपुर से बाघ, मगरमच्छ और बारासिंघा के एक-एक जोड़े को तिरुपति भेजा जाएगा। बारासिंघा का जोड़ा लखनऊ चिड़ियाघर से मंगाया जाएगा। पहले इसे गोरखपुर लाया जाएगा और फिर यहां से तिरुपति भेजा जाएगा। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने वन्यजीवों के इस आदान-प्रदान को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस पूरी कवायद का मकसद चिड़ियाघरों में वन्यजीवों की विविधता बढ़ाने के साथ उनके प्रजनन को भी प्रोत्साहित करना है। तिरुपति चिड़ियाघर में पहले से बाघ मौजूद हैं लेकिन वहां गोरखपुर से तराई के बाघ भेजे जाएंगे। इनके जरिये ब्रीडिंग कराकर तराई की इस प्रजाति का कुनबा बढ़ाने की योजना है। इसी तरह गोरखपुर में भी शेर और भालू के नए जोड़े लाने के पीछे प्रजनन को बढ़ावा देना है। गोरखपुर चिड़ियाघर में फिलहाल एक बब्बर शेरनी गौरी है। वहीं, देसी भालू भी पहले से मौजूद हैं। नए जोड़े आने से इनके प्रजनन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने के अंत तक जानवरों को लाने की तैयारी

गोरखपुर चिड़ियाघर अभी नया है और यहां वन्यजीवों की संख्या सीमित है। ऐसे में तिरुपति भेजे जाने वाले बारासिंघा का जोड़ा यहां उपलब्ध नहीं है। इसके लिए लखनऊ चिड़ियाघर से एक जोड़ा मंगाया जाएगा। इसके बाद उसे तिरुपति भेजा जाएगा। इस तरह वन्यजीवों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया में तीनों चिड़ियाघर शामिल होंगे। हाल ही में चिड़ियाघर के निदेशक सूरज कुमार और उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने तिरुपति चिड़ियाघर का दौरा किया था। वहां उन्होंने वन्यजीवों को देखा और आदान-प्रदान की तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. योगेश ने बताया कि चिड़ियाघर प्रशासन की कोशिश है कि इसी महीने के अंत तक सभी वन्यजीवों को यहां लाने और भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसके बाद दर्शकों को नए वन्यजीवों को देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed