सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Alert issued for severe storms and lightning strikes in Sonbhadra over the next 36 hours

VIDEO: सोनभद्र में अगले 36 घंटे में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Pragati Chand Pragati Chand
Updated Thu, 28 May 2026 11:39 PM IST
Alert issued for severe storms and lightning strikes in Sonbhadra over the next 36 hours
सोनभद्र में मौसम के लिहाज से अगले 36 घंटे जिले में बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गांव-गांव राजस्व टीम भेजकर लोगों को सतर्क किया है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और सुरक्षा संबंधी जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है। अलर्ट का असर बृहस्पतिवार से ही दिखने भी लगा। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत पहुंचाई। डीएम चर्चित गौड़ ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 28 मई की रात से अचानक मौसम खराब हो सकता है। 29 मई की सुबह 8 बजे से 30 मई की सुबह 8 बजे तक जिले में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और कमजोर भवनों से दूर रहें। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है। वहीं किसानों को अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने और खुले स्थानों से दूर रखने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार माने जाएंगे। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष और अन्य कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने तथा हर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, अग्निशमन, नगर निकाय, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों को आपसी समन्वय बनाकर त्वरित राहत एवं बचाव तंत्र सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। 24 घंटे में 3.3 डिग्री लुढ़का अधिकतम पारा सोनभद्र। खराब मौसम का अलर्ट जारी होने से पहले जिले के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। न्यूनतम पारा भी लुढ़का है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 26.4 और अधिकतम पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 27.1 और अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को न्यूनतम पारा 27.6 और अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

CG News: बागेश्वर बाबा Dhirendra Shastri पर Bhupesh Baghel का बड़ा बयान, कैमरे के सामने क्या बोल गए?

28 May 2026

हाथरस जंक्शन के नगला नत्थू में आठ साल से मुख्य मार्ग पर जलभराव

28 May 2026

हाईवे पर चला ओवरलोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान, आठ वाहन सीज

28 May 2026

VIDEO: ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर

28 May 2026

रेवाड़ी में शुरू हुई बारिश, जमकर हुई ओलावृष्टि

28 May 2026
विज्ञापन

Gwalior News: रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर-दामाद को गोलियों से भूना, एक की मौत; मुख्य आरोपी और उसका भाई गिरफ्तार

28 May 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

28 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: दहेज एक अभिशाप, इसे समाज से खत्म करने की जरूरत, मऊ की महिलाओं ने कही ये बात

28 May 2026

Video: माता फुंगणी ने दिया पशुओं को बेसहारा छोड़ने वालों पर दंड लगाने का आदेश

28 May 2026

सादाबाद के पल्हावत गांव में तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

28 May 2026

कूड़े में लगी आग, राहगीरों को हो ही दिक्कत- कई बाइक सवार हुए हादसे का शिकार

28 May 2026

एसडीआरएफ टीम के प्रयास से 22 घंटे बाद नदी में मिला युवक का शव

28 May 2026

Video: मतदान पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश, मतदाताओं को बांटे पौधे

28 May 2026

स्वाति मालीवाल को मोगा कोर्ट का नोटिस, ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी पर मानहानि केस में 10 जून को सुनवाई

इनेलो का बड़ा ऐलान: पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में 1 जून को पूरे हरियाणा में होगा प्रदर्शन

28 May 2026

रोहतक का 1200 साल पुराना सुनारिया गांव: हर तीसरे घर से सेना में हैं जवान, खिलाड़ियों और जेल से है अलग पहचान

28 May 2026

VIDEO: टावर पर चढ़ गई युवती, मौके पर पहुंची पुलिस समझाने में जुटी

28 May 2026

हरियाणा कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रशिक्षण शिविर, 37 लाख वोटरों की जांच करेगी कांग्रेस

ईद-उल-अज़हा पर हाथरस जनपद में हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

28 May 2026

VIDEO: सपा महिला जिलाध्यक्ष को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

28 May 2026

Sirmour: बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह, मतदान के दौरान शतकवीरों ने निभाई लोकतंत्र की जिम्मेदारी

28 May 2026

Bilaspur: मंगरोट, बागा साइट और पलोग के जंगलों में काबू, स्याहोला में देर शाम तक जारी रहा अभियान

28 May 2026

VIDEO: पीलीभीत में स्कूल संचालक का शव मिला, हत्या का आरोप, तीन दिन से थे लापता

28 May 2026

Khatima: मुस्लिम समुदाय से सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील

सीधी में सनसनी: सात साल बाद जेल से लौटा आरोपी फिर बना हत्यारा, महिला की हत्या के बाद गांव में बवाल

28 May 2026

औरैया में सड़क हादसे में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह भदौरिया को दी गई अंतिम विदाई

28 May 2026

Hamirpur: हमीरपुर की री पंचायत कंगरी वार्ड में चुनाव का बहिष्कार, 288 में से पांच वोटर ने किया मताधिकार का प्रयोग

माया हत्याकांड : पति, जेठ व जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

28 May 2026

बकरीद पर सुरक्षा-व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

28 May 2026

ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज के बाद पढ़ी फातिहा

28 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed