Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Driven by Greed for 9 Bighas of Land, Real Brother Shoots Younger Brother; Body Remained Buried in Forest for 23 Days; Police Launch Investigation.
{"_id":"6a18798f94db44927d07c632","slug":"video-driven-by-greed-for-9-bighas-of-land-real-brother-shoots-younger-brother-body-remained-buried-in-forest-for-23-days-police-launch-investigation-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 9 बीघा जमीन के लालच में सगे भाई ने छोटे भाई को भूना, लाश 23 दिन जंगल में दबी रही, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 9 बीघा जमीन के लालच में सगे भाई ने छोटे भाई को भूना, लाश 23 दिन जंगल में दबी रही, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ। खून के रिश्ते को 9 बीघा जमीन की हवस ने लहूलुहान कर दिया। बहसूमा के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में बड़े भाई कपिल ने छोटे भाई अंकुर 30 वर्ष को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और शव वन क्षेत्र में गाड़ आया। अंकुर 5 मई से गायब था। 23 दिन तक पूरे गांव को नशा मुक्ति केंद्र का झूठ परोसता रहा। बृहस्पतिवार को मौसी जगबीरी की एक तहरीर ने कातिल भाई के चेहरे से नकाब नोच दिया। पुलिस की सख्ती में कपिल टूट गया और जुबान से निकला- हां, मैंने मारा। जमीन के लिए मारा। लेकिन चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। जानकारी पर एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ मवाना पंकज लवानिया ने थाने पहुंच कर आरोपी कपिल से गहनता से पूछताछ की। बाद में पुलिस आरोपी कपिल को हिरासत में लेकर थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार, सीओ पंकज लवानिया गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर घने वन क्षेत्र में घटना स्थल जहां पर शव दबाया था पहुंचे। बाद में फॉरेंसिक टीम ने गड्ढे की खुदाई करीब 12.50 से शुरू से लेकर शव बरामद तक करीब 1.25 बजे तक 35 मिनट तक गहनता से जांच की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।