{"_id":"6a187980951d533746099b48","slug":"video-sahityalok-celebrates-veer-savarkar-jayanti-demand-raised-to-award-savarkar-the-bharat-ratna-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: साहित्यालोक ने मनाई वीर सावरकर जयंती, सावरकर को भारत रत्न देने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: साहित्यालोक ने मनाई वीर सावरकर जयंती, सावरकर को भारत रत्न देने की उठी मांग
मेरठ। साहित्यालोक केंद्रीय शाखा मेरठ द्वारा प्यारेलाल शर्मा सभागार में स्वातंत्र्य वीर सावरकर जयंती का आयोजन किया गया। ऋतु अग्रवाल की सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल पूर्व सांसद मेरठ हापुड़ लोकसभा ने सावरकर की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने सावरकर को अंडमान की सेल्यूलर जेल में दिए गए अमानवीय अत्याचारों के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि सावरकर ने लगभग 10 वर्ष जेल की काल कोठरी में बिताए थे। मात्र 16 वर्ष की आयु में ही सामाजिक और विशेषकर हिंदुत्व के लिए समर्पित संगठन सावरकर ने गठित किये। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध गर्ग ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की माँग की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को जाति के आधार पर देखना उचित नहीं है। संस्था के अध्यक्ष उमेश कुमार ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। साहित्यालोक के संरक्षक एस के अग्रवाल ने सावरकर के संघर्षों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि सम्मेलन हुआ जिसमें स्थापित कवियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी काव्य पाठ किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।