Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
IPL Fan Park will be set up at the Ghazipur Police Lines Ground, where live matches will be screened on LED screens
{"_id":"6a187f1c597313f95a03a6da","slug":"video-ipl-fan-park-will-be-set-up-at-the-ghazipur-police-lines-ground-where-live-matches-will-be-screened-on-led-screens-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाजीपुर पुलिस लाइन ग्राउंड पर लगेगा आईपीएल फैन पार्क, एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा लाइव मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाजीपुर पुलिस लाइन ग्राउंड पर लगेगा आईपीएल फैन पार्क, एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा लाइव मैच
क्रिकेट प्रेमियों के लिए शुक्रवार का दिन खास होने वाला है। गाजीपुर पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित आईपीएल फैन पार्क में दर्शक विशाल एलईडी स्क्रीन पर फटाफट क्रिकेट का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। बीसीसीआई की ओर से शहर में पांचवीं बार आईपीएल फैन पार्क के आयोजन को स्वीकृति मिली है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में बीसीसीआई की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। बीसीसीआई के पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर ने बताया कि पिछले वर्ष दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार फैन पार्क के क्षेत्रफल को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा और दर्शकों के लिए लकी ड्रा की भी व्यवस्था की गई है। विजेताओं को खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त आकर्षक टी-शर्ट प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत सभी आयु वर्ग के लोगों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है। दर्शकों के लिए फैन पार्क का गेट शाम 5:30 बजे खोल दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए लगातार पांचवीं बार गाजीपुर में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन बड़ी उपलब्धि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।