{"_id":"6a19211d4ec8ba8977098930","slug":"video-saharanpur-flash-flood-causes-havoc-in-shakambhari-area-woman-dies-and-vehicles-swept-away-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बेमौसम बाढ़ से शाकंभरी क्षेत्र में तबाही, कई वाहन बहे, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बेमौसम बाढ़ से शाकंभरी क्षेत्र में तबाही, कई वाहन बहे, महिला की मौत
शाकंभरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद अचानक आई बेमौसम बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ियों से आए तेज पानी के बहाव में कई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन बह गए।
मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में अचानक आई बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए।
बाढ़ की चपेट में आने से एक महिला तेज बहाव में बह गई। काफी तलाश के बाद महिला का शव लगभग एक किलोमीटर दूर भूरादेव मंदिर के पास मिला। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस और प्रशासन की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से प्रभावित श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। अचानक आई बाढ़ के कारण क्षेत्र में लंबे समय तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।